नई दिल्ली
रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए RRB NTPC CBT-1 Exam को लेकर बड़ा Update आया है। RRB ने इस Exam की रिजल्ट की डेट घोषित कर दी है। साथ में यह भी बताया है कि इसके अगले फेज यानी NTPC CBT-2 का Exam कब होगा। RRB ने इनकी डेट रविवार सुबह ही घोषित की है।
डेढ़ करोड़ युवाओं ने किया था एप्लाई
आपको बता दें कि RRB NTPC CBT-1 Exam में जो अभ्यर्थी सफल होंगे वही इसके दुसरे फेज यानी NTPC CBT-2 का Exam दे सकेंगे। CBT-1 Exam में करीब डेढ़ करोड़ युवाओं ने ऑन लाइन एप्लाई किया था। RRB NTPC CBT-1 Exam 28 दिसम्बर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 सात चरणों में आयोजित हुए थे। RRB ने 16 से 23 अगस्त, 2021 तक CBT-1 Exam की आंसर की भी जारी कर दी थी।
15 जनवरी को आएगा रिजल्ट
RRB ने NTPC CBT-1 Exam को लेकर रविवार को ही एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें Exam की रिजल्ट की डेट और अगले फेज की CBT-2 Exam की डेट बताई है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार RRB NTPC CBT-1 Exam का रिजल्ट 15 जनवरी, 2022 को जारी करेगा और इसके जारी होते ही CBT-2 Exam फरवरी- 2022 आयोजित करना शुरू करेगा।
नोटिफिकेशन के अनुसार CBT-1 में शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों के लिए द्वितीय चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) परीक्षा 14-18 फरवरी, 2022 तक आयोजित होगी।उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया पर नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों को देखें।
35 हजार पदों पर होगी भर्ती
RRB इस प्रतियोगी परीक्षा के जरिए 35 हजार 281 पदों पर भर्ती करेगा। चयनित उम्मीदवारों को टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क, क्लर्क काम टाइपिस्ट जैसे पदों पर लगाएगा।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
