डीएमए इंडिया ने 2026–27 के लिए नई राष्ट्रीय टीम घोषित की। डॉ. अमित व्यास अध्यक्ष, डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी महासचिव नियुक्त। विभिन्न राज्यों और विभागों में चिकित्सकों को जिम्मेदारी मिली।
नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) ने वर्ष 2026–27 के लिए अपनी नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में देश के विभिन्न राज्यों और मेडिकल संस्थानों से जुड़े चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों, डेंटल प्रोफेशनल्स, एफएमजी, शिक्षाविदों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई टीम डॉक्टरों एवं मेडिकल छात्रों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा और हितों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के साथ मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से संबंधित विषयों पर काम करेगी।
राष्ट्रीय नेतृत्व में इन्हें मिली जिम्मेदारी
डीएमए इंडिया ने डॉ. अमित व्यास (एमबीबीएस, एमडी) को राष्ट्रीय प्रमुख एवं अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रमुख नीतिगत गतिविधियों का मार्गदर्शन करेंगे। डॉ. भानु कुमार (वैशाली, बिहार) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी (एमबीबीएस, सीपीसीडीएम) को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
डॉ. कमल सिंह (बहादुरगढ़), डॉ. आर्यन श्रीवास्तव (बरेली), डॉ. रितेश श्रीवास्तव (पटना) और डॉ. प्रांशु श्रीवास्तव (पीजीआई चंडीगढ़) को नेशनल कनवीनर नियुक्त किया गया है। वहीं, डॉ. प्रियांशु शर्मा (अल-फलाह, फरीदाबाद) और डॉ. यागिका पारीक (एसएनएमसी आगरा) को राष्ट्रीय संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता, फैकल्टी और कानूनी टीम
राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में डॉ. उज्ज्वल राज, डॉ. इशिका मलिक, डॉ. शान आहूजा, डॉ. अस्मा सैयद, डॉ. आशुतोष सिंह और डॉ. राजेश छाबड़ा को नियुक्त किया गया है।
डॉ. शेख अमीर (फॉरेंसिक मेडिसिन) और डॉ. अनूभा वरुण (सीएमओ, ईएसआईसी दिल्ली) को राष्ट्रीय फैकल्टी हेड बनाया गया है। कानूनी सलाहकारों के रूप में एडवोकेट समीर सिंह राजावत, एडवोकेट प्रसून सोलंकी और एडवोकेट पीयूष कुमारेंद्र यादव को नेशनल लीगल एडवाइजर्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. बाहुलया नागपाल और डॉ. अमीषा मिश्रा को नेशनल ट्रेजरर्स तथा श्री दीपक राठी को नेशनल आरटीआई सेल हेड नियुक्त किया गया है।
मीडिया, आईटी, पीआर और अकादमिक टीम
नेशनल मीडिया एवं आईटी टीम में डॉ. तोशी, तनिशा, वर्तिका गोयल, श्रेया और दीपशिखा मोहंती को शामिल किया गया है। नेशनल पीआर टीम में डॉ. आर्यन सिहान, डॉ. चिराग गुप्ता, डॉ. दिव्येश कुमार पाल, डॉ. भरत शर्मा, डॉ. ईशा जैसवाल और डॉ. यक्षिता को जिम्मेदारी दी गई है।
नेशनल अकादमिक सचिव के रूप में डॉ. दानिया याकूब, डॉ. अश्वनी, समृद्धा दिलीप आप्टे, उम्मे हानी हिरा और साकेत सुमन को नियुक्त किया गया है। वहीं, बजरंग कुमार गोइत, ईशा चौहान और कविश अरोड़ा को नेशनल रिसर्च सेल में शामिल किया गया है।
विभिन्न राज्यों में प्रभारी नियुक्त
डीएमए इंडिया की राज्य स्तरीय टीम में पंजाब के लिए डॉ. अहिभूषण सोनभद्र, डॉ. जसकरनदीप सिंह रंधावा और डॉ. तेजप्रीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। आंध्र प्रदेश में डॉ. कंचुमूर्ति पद्मावती, असम में डॉ. पर्व लूथरा, झारखंड में डॉ. कुमारी रेशु रॉली, मध्य प्रदेश में डॉ. सुखदेव साहू, महाराष्ट्र में डॉ. प्रांजल निबुधे और तेलंगाना में डॉ. कुमार बाबू को राज्य प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली में डॉ. केशव गुप्ता और डॉ. रिया गुप्ता को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महिला प्रकोष्ठ, रेजिडेंट डॉक्टरों और मानसिक स्वास्थ्य सेल में नियुक्तियां
राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव के रूप में डॉ. सागरिका रिठालिया, डॉ. आस्था सिंह और अन्विक्षा चंदेल को नियुक्त किया गया है।
नेशनल एसआर सेक्रेटरी के रूप में डॉ. कंचन दोचानिया, डॉ. अमरजीत सिंह, डॉ. विक्रांत खटकड़ और डॉ. सनप्रीत सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
नेशनल मेंटल हेल्थ सेल में डॉ. अंशु कुमार, डॉ. नूरीन यासीन, खान अल्फिया बुतूल, डॉ. नफीसा अंजुम और वसीम को शामिल किया गया है।
नेशनल जेआर सेक्रेटरी के रूप में डॉ. बासु गुप्ता, डॉ. सागर राय, डॉ. जगदीश कुमार, डॉ. स्कंदा कुमारी, डॉ. अभिषेक आनंद और डॉ. प्रिय रंजन कुमार को नियुक्त किया गया है। नेशनल सोशल वेलफेयर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी डॉ. विकास प्रताप सोलंकी, डॉ. प्रियंका भगत और मेघांशु गौर को सौंपी गई है।
डेंटल, इंटर्न और एफएमजी प्रतिनिधियों की टीम
नेशनल डेंटल सेक्रेटरी के रूप में डॉ. गुरनूरजोत पाल कौर, डॉ. अंजलि राणा, डॉ. सरबजीत, डॉ. देबांकुर रॉय और डॉ. सिमरनजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।
नेशनल इंटर्न सेक्रेटरी की जिम्मेदारी डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. आयुषी ललवानी, डॉ. सूरज प्रजापति और डॉ. सुमित बिजाने को दी गई है।
नेशनल एफएमजी सेक्रेटरी टीम में डॉ. कुमारी रेशु रोली, डॉ. सौरभ सिंह यादव, डॉ. प्रियंका पाल, डॉ. इस्माइल हारून शेख, डॉ. बुलबुल खन्ना, डॉ. श्रीकांत वातारे, डॉ. ओवैस हैदर और डॉ. एम.डी. हारून को शामिल किया गया है।
वहीं, डॉ. नितिन मुंद्रा और डॉ. आयुष राज को नेशनल एंटी-रैगिंग कमेटी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मेडिकल छात्रों की आवाज को मजबूत करेगी नई टीम
मेडिकल छात्रों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए नेशनल मेडिकल स्टूडेंट सेक्रेटरी टीम में डॉ. अनम मकबूल, डॉ. अरिन दीक्षित, रिशव, शिवानी भारती, डॉ. तरुण, प्लबन दास, सुमित बिजाने, अब्दुस समद, अहमद मामून एजाज और मुबाशिर रसूल को शामिल किया गया है।
इसके अतिरिक्त निराज तालुकदार, तौफीक हुसैन, समृद्धा दिलीप आप्टे, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. सोनम यादव, डॉ. मरहबा और डॉ. देवेश सिंह को स्पेशल वर्किंग कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है।
अधिकार, सुरक्षा और मेडिकल शिक्षा पर रहेगा फोकस
डीएमए इंडिया की नई राष्ट्रीय टीम में अलग-अलग राज्यों और मेडिकल संस्थानों से जुड़े सदस्यों को शामिल किया गया है। संगठन का उद्देश्य डॉक्टरों, रेजिडेंट्स, मेडिकल छात्रों, इंटर्न्स, एफएमजी और डेंटल प्रोफेशनल्स से जुड़े मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाना तथा उनके वैध अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से काम करना है।
संगठन की प्राथमिकताओं में मेडिकल एजुकेशन, डॉक्टरों के अधिकार, रेजिडेंट वेलफेयर, एंटी-रैगिंग, मानसिक स्वास्थ्य, पारदर्शिता, कानूनी सहायता, एफएमजी के अधिकार, महिला अधिकार, अनुसंधान, शैक्षणिक मामले और रोगी कल्याण जैसे विषय शामिल हैं। संगठन ने अपनी कार्यशैली के मूल भाव को “पद नहीं, जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है” के रूप में प्रस्तुत किया है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
