OMG! ऐसी शर्त! आठवीं की स्टूडेंट ने आयरन की खा लीं 45 गोलियां, मौत | पांच की हालत गंभीर

सार: आठवीं क्लास में पढ़ने वाले 6 दोस्तों में ऐसी अजीब शर्त लगी कि एक स्टूडेंट की जान चली गई और बाकी पांच स्टूडेंट की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल इन दोस्तों में शर्त लगी थी कि जो ज्यादा आयरन की गोली खा लेगा वह हिम्मती कहलाएगा। बस, इसी शर्त में आगे निकलने के चक्कर में एक लड़की आयरन की 45 गोलियां खा गई और फिर उसकी मौत हो गई। पांच स्टूडेंट का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना तमिलनाडु में ऊटी के म्युनिसिपल उर्दू मिडिल स्कूल की है जहां अन्य दोस्तों की चुनौती स्वीकार कर तेरह साल की  8वीं क्लास में पढ़ने वाली स्टूडेंट ने आयरन की 45 गोलियां  एकसाथ खा लीं और इससे उसकी मौत हो गई। छह दोस्तों के बीच सबसे ज्यादा गोलियां खाने की शर्त लगी थी। मृतक का नाम जेबा फातिमा था। तबीयत बिगड़ने पर फातिमा को अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ऐसी अजीब शर्त का आइडिया इन दोस्तों को प्रिंसिपल के कमरे में तब आया जब वहां वह लंच करने बैठे और वहां उन्होंने आयरन की गोलियों का डिब्बा रखा देखा। यहां उनमें शर्त लगी कि जो ज्यादा गोलियां खाएगा वह हिम्मत वाला कहलाएगा। इसके बाद कमरे में मौजूद 2 लड़कों और 4 लड़कियों ने आयरन की गोलियां खाना शुरू कर दीं। इस दौरान कक्षा 8 में पढ़ने वाली जेबा फातिमा ने सबसे ज्यादा 45 गोलियां खा लीं। इससे फातिमा की तबीयत बिगड़ गई।

मृतक स्टूडेंट फातिमा

स्कूल ने मामले की जानकारी परिवार को दी और फातिमा को कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने उसे चेन्नई रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान तीसरे दिन स्टूडेंट की मौत हो गई। उसकी मां स्कूल में उर्दू पढ़ाती हैं। जिला मुख्य शिक्षा अधिकारी ए. मुनिस्वामी ने बताया, फातिमा के अलावा तीन अन्य लड़कियों ने करीब 10-10 गोलियां खाईं थीं और दोनों लड़कों ने दो या तीन गोलियां खाई थीं। उन्होंने भी चक्कर आने की शिकायत की। इस पर लड़कों को ऊटी के सरकारी मेडिकल कॉलेज में, जबकि तीनों लड़कियों को कोयम्बटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

टीचर्स और प्रिंसिपल से जवाब मांगा
इस मामले में शिक्षा विभाग ने स्कूल के 8 टीचर्स और प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं कक्षा की छात्राओं को हफ्ते में एक बार आयरन की गोलियां दी जाती हैं। यह काम एक नोडल शिक्षक को सौंपा गया है। घटना के दिन नोडल शिक्षक छुट्टी पर थीं।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

परिवादी फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के लाइसेंस को भटक रहा था, मंडी सचिव बोला- पहले 30 हजार दो | ACB ने रंगे हाथों दबोच लिया

मोस्ट वांडेट बदमाश को मुठभेड़ में पुलिस ने गोली मारी | एनकांउटर में SHO के पेट में लगी गोली

पुनर्नियोजित सेवानिवृत्त कार्मिकों के पारिश्रमिक में पांच साल बाद हुई बढ़ोतरी

हिरासत में लिए गए भाजपा सांसद डा. किरोड़ीलाल मीणा, नोंकझोंक में लगी चोट | पुलिस ने वीरांगनाओं का धरना जबरन खत्म करवा घर पहुंचाया

गैस गीजर से घुटा दम, दंपती की मौत | घर में है गैस गीजर तो बरतें ये सावधानी

चाहें तो मेरा सिर काट दें, लेकिन नहीं दे पाएंगे ज्यादा DA | इस राज्य में CM ने क्यों कही ये बात; जानिए यहां

गोहत्या केस की सुनवाई के दौरान गाय को लेकर हाईकोर्ट के मुस्लिम जज की तीखी टिप्पणी, जानिए पूरा मामला