हनुमान जन्मोत्सव हुई ऑनलाइन काव्य गोष्ठी | ‘कवि संसार साहित्य मंच’ का आयोजन

काव्य गोष्ठी

हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ‘कवि संसार साहित्य’ मंच के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। काव्य गोष्ठी में देश के विभिन्न भागों से वरिष्ठ एवं युवा उभरते कवि व साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया।

महिला जज पहुंची फैमिली कोर्ट, लगाई ये गुहार, आया ये फैसला | सरकारी वकील पति को लगा झटका

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार मणिमाला शर्मा, संयोजक मंच संस्थापक बी.नेगी कृष्णा और अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार नीलम नेगी थीं। काव्यगोष्ठी में सुनीता तिवारी विशिष्ट अतिथि, गिरीश गुप्ता कार्यक्रम निरीक्षक, युवा कवि अशोक कुमार कुशवाहा तथा काव्य गोष्ठी का संचालन रश्मि मृदुलिका द्वारा किया गया।

काव्य गोष्ठी का प्रारम्भ मीरा कन्नौजिया ने माँ शारदे की वंदना से किया। मुख्य अतिथि  वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार मणिमाला शर्मा ने काव्य गोष्ठी में उत्कृष्ट कविताओं, गीत काव्य की सराहना करते हुए कविताओं की समालोचनात्मक समीक्षा की। उनका कहना था कि मंच की ये धारा टूटने न पाए और ऐसे आयोजन करते रहें। बाद में मणिमाला शर्मा ने अपना काव्यपाठ भी किया।

UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी में जूनियर इंजीनियर और पब्लिक प्रॉसिक्‍यूटर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखिए डिटेल्स

काव्य गोष्ठी में कवि/ साहित्यकारों द्वारा राम और हनुमान स्तुति से ओतप्रोत कविताओं सहित अन्य सम सामयिक विषयों पर आधारित रचनाओं के साथ अनेक प्रासंगिक विषयों पर भी गीत काव्य, मुक्तक, दोहे व कवितायें पढ़ी गईं। मीरा ने सुंदर वंदना एवं रामभक्त हनुमान भजनों को वाद्ययंत्र के साथ गाकर समा बांध दिया।

कार्यक्रम के अंत में अध्यक्षीय संबोधन में नीलम नेगी ने प्रस्तुत रचनाओं का समीक्षात्मक विश्लेषण करते हुए कवि द्वारा प्रस्तुत रचनाओं की सराहना की। मंच के संस्थापक बी.नेगी.कृष्णा ने सभी के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने ‘कवि संसार साहित्य मंच’ से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने रचनात्मक सुझाव भी आमंत्रित किये।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान में कोरोना की छलांग, आज मिले इस साल के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित | जानिए जिलों का हाल

UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी में जूनियर इंजीनियर और पब्लिक प्रॉसिक्‍यूटर समेत कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखिए डिटेल्स

मथुरा में पड़ौसी ने वकील को पीट-पीट कर मार डाला, बेटा घायल

महिला जज पहुंची फैमिली कोर्ट, लगाई ये गुहार, आया ये फैसला | सरकारी वकील पति को लगा झटका

राजस्थान साहित्य अकादमी देगी गत तीन वर्ष के बकाया पुरस्कार, 30 अप्रेल तक मांगी प्रविष्टियां

हिमाचल बना ‘हेराफेरी का अंचल’ | कैग ने किए करोड़ों के घपले के चौंकाने वाले खुलासे, अफसरों के खिलाफ जांच की सिफारिश | NPS में भी कर्मचारियों के जमा नहीं किए करोड़ों

SSC CGL 2023:SSC ने निकाली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई | यहां देखिए डिटेल

बस सात साल और करिए इंतजार! अब 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे आप

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का