जयपुर
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जयपुर में इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट में प्रतिनियुक्ति पर आए एक जूनियर इंजीनियर (Jen) को डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दूसरा Jen फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इन दोनों JEN ने प्रॉपर्टी की वैल्यू कम करने के एवज में यह घूस मांगी थी।
एसीबी ने ट्रेप की कार्रवाई मालवीय नगर स्थित इनकम टैक्स कॉलोनी में मंगलवार देर शाम को की। ये दोनों JEN CPWD में हैं। इन्होंने पांच लाख रुपए की घूस मांगी थी। डेढ़ लाख रुपए लेते हुए ACB ने इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया।
ACB के डीजी बीएल सोनी ने बताया कि घूस लेते पकड़ा गया JEN का नाम पंकज कुमार चौधरी है। वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में वैल्यूएशन विंग में है। वह जयपुर में करतारपुरा फाटक के पास रहता है और मूल रुप से झुंझुनूं में बिसाऊ तहसील का रहने वाला है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि उसके मकान की वैल्यू कम करने की एवज में जेईएन पंकज चौधरी और जेईएन दिव्य प्रकाश मीणा ने पांच लाख रुपए की डिमांड की है। बाद में, वे दोनों 3 लाख रुपए लेने पर सहमत हुए है।
परिवादी ने एसीबी में शिकायत दी थी, जिसमें बताया कि आयकर विभाग ने उसकी 20 लाख रुपए की प्रॉपर्टी की कीमत 50 लाख रुपए लगाई और इस पर 13 लाख रुपए टैक्स बकाया बता दिया। परिवादी ने बताया कि उसने आयकर विभाग में प्रॉपर्टी की कीमत अधिक लगाने पर अपील की। इस पर कनिष्ठ अभियंता पंकज और दिव्य प्रकाश की कमेटी बनाई। दोनों ने 5 लाख रुपए रिश्वत देने पर प्रॉपर्टी की कीमत 25 लाख रुपए करने का आश्वासन दिया। बाद में परिवादी से 3 लाख रुपए रिश्वत में सौदा तय कर लिया।
पहली किश्त लेते कर लिया गिरफ्तार
डीजी बीएल सोनी ने बताया कि शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने ट्रेप रचा। तब शिकायतकर्ता से हुई बातचीत में पंकज चौधरी व डीपी मीणा 3 लाख रुपए किश्तों में लेने पर राजी हुए। मंगलवार को पहली किश्त में डेढ़ लाख रुपए देने पंकज के पास पहुंचा। जहां एसीबी ने पंकज को पकड़ लिया। उसके कब्जे से डेढ़ लाख रुपए की रकम बरामद कर ली। रिश्वत के इस खेल में फरार जेईएन डीपी मीणा की तलाश की जा रही है। ACB आरोपी के आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है। यह कार्रवाई एएसपी नरोत्तम वर्मा के सुपरविजन में इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने की।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों की सैलरी पर फिर जांच की आंच, अक्टूबर के वेतन बिल में करना होगा यह काम
- जो किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना चाहते, उनके लिए खुला है भरतपुर का ‘नेकी दरबार’
- राजस्थान में सनसनीखेज वारदात: खेत में मिले चाचा और दो मासूम भतीजों के शव, एक का शव पेड़ से लटका मिला
- कौन है इस मासूम का परिवार? जयपुर में लावारिस मिली 8 माह की बच्ची की पहचान में जुटी पुलिस
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
