नई दिल्ली
देश के सरकारी बैंकों में कुल स्वीकृत पदों में से पांच फीसदी यानी 41,177 पद खाली पड़े हैं। भारत के सभी सरकारी बैंकों में कुल 8,05,986 पद स्वीकृत हैं। इनमें से करीब 95 फीसदी पदों पर भर्तियां की जा चुकी हैं। इस बात की जानकारी लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक सवाल के जवाब में दिया। 01 दिसंबर 2021 तक मिले डाटा के अनुसार 41,177 पद अभी भी खाली हैं। इसमें सबसे ज्यादा वैकेंसी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में हैं।
जल्द जारी हो सकता है नोटिफिकेशन
केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में दी गई इस सूचना के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि रिक्त पदों को भरने के लिए जल्दी ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। हालांकि निर्मला सीतारमण की तरफ से नोटिफिकेशन को लेकर कुछ नहीं बताया गया है। और न ही इंडियन पर्सनल सिलेक्शन बोर्ड (IBPS) की तरफ से अभी नोटिफिकेशन को लेकर कोई एलान नहीं किया गया है।
ऑफिशियल वेबसाइट देखते रहें
इसलिए सरकारी बैंकों में नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है।
इन बैंकों में खाली हैं इतने पद
- एसबीआई 8,544
- पीएनबी 6,743
- सीबीआई 6,295
- आईओबी 5,112
- बीओआई 4,848
वित्त मंत्री से यह पूछा गया था सवाल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से लोकसभा मेंपूछा गया था कि क्या सरकार इस तथ्य से अवगत है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में कर्मचारियों की भारी कमी है, जिसके कारण वे अपने कर्तव्यों का ठीक से पालन नहीं कर पा रहे हैं। इसके जवाब में केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से प्राप्त इनपुट का हवाला देते हुए कहा कि इस साल 01 दिसंबर को स्वीकृत कर्मचारियों की संख्या के मुकाबले 95 प्रतिशत कर्मचारी कार्यरत स्थिति में हैं। यानी की सिर्फ पांच फीसदी पद खाली हैं।
छह साल में एक भी पद खत्म नहीं किया
सीतारमण ने यह भी कहा कि 2016 में पंजाब एंड सिंध बैंक में एक पद को छोड़कर, पीएसबी में पिछले छह वर्षों के दौरान किसी भी पद / रिक्ति को समाप्त नहीं किया गया है। बैंक अपनी आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों को भरने के लिए कर्मचारियों की भर्ती करते हैं। आंकड़ों के अनुसार अन्य पीएसबी बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 30 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों का ज्ञापन, दीपावली से पहले बोनस और सरेंडर अवकाश भुगतान की मांग
- भरतपुर के क्रिकेट इतिहास में पहली बार, कार्तिक शर्मा बने राजस्थान रणजी टीम के कप्तान
- राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में सीकर का जलवा, 200 मीटर की दोनों दौड़ में झटके स्वर्ण पदक
- जजों की अनिवार्य रिटायरमेंट पर बदली व्यवस्था, राजस्थान हाईकोर्ट ने उठाया यह कदम
- राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल: आईएएस और आरएएस अधिकारियों के तबादले, तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- खाने की शुद्धता पहचानने से लेकर मिलावट की जांच तक, उदयपुर में विद्यार्थियों को बताए खाद्य सुरक्षा के डिजिटल तरीके
- राजस्थान में MSME को मिलेगा नया सहारा, SIDBI और राजस्थान चैंबर के बीच हुआ बड़ा समझौता; जयपुर में खुलेगा हेल्प सेंटर
- 730 ग्राम के नवजात ने जीती जिंदगी की जंग, 40 दिन के इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी
- भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण पर हाईकोर्ट की रोक, विकास प्राधिकरण संपत्ति पर नहीं चला सकेगा बुलडोजर
- भरतपुर: रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए जीवन बचाने के गुर, डमी पर किया CPR का अभ्यास
