लखनऊ
उत्तर प्रदेश में कोरोना अब 46 जिलों में फ़ैल चुका है। राज्य में रोजाना आने वाले केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 80 नए केस सामने आए। सोमवार को 40 केस आए थे जो मंगलवार को एकदम डबल हो गए।
मंगलवार को सबसे ज्यादा 28 मामले गौतमबुद्ध नगर में मिले। गाजियाबाद में 12, लखनऊ में 11, आगरा में 5, मेरठ और मथुरा में 3-3 मामले आए हैं। इस दौरान 11 मरीज रिकवर भी हुए हैं। प्रदेश के 46 जिलों में फिर से कोरोना फैल चुका है। 29 जिलों में कोई सक्रिय केस नहीं है। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 392 हो गई है।
यूपी के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक 9 करोड़ 23 लाख 44 हजार 421 सैंपल की जांच हो चुकी है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 93 हजार 896 सैंपल की जांच हुई। 80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
ब्रिटेन से लौटा छात्र ओमिक्रोन संक्रमित
ब्रिटेन से वापस आए सिद्धार्थनगर निवासी छात्र में मंगलवार को आई जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। सोमवार को उसकी दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की गई थी। छात्र सोमवार को ही सिद्धार्थनगर पहुंच गया है। सिद्धार्थनगर सीएमओ डा. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक गांव का 22 वर्षीय युवक लंदन में पढ़ाई कर रहा है। वह सोमवार को भारत आया। दिल्ली एयरपोर्ट पर एंटीजन जांच निगेटिव होने पर उसे घर आने दिया गया। वहीं, मंगलवार शाम को आई रीयल टाइम पालीमरेज चेन रिएक्शन (आरटीपीसीआर) जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ओमिक्रोन वैरिएंट की पुष्टि होने पर मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यहां जानकारी भेजी। युवक को एमसीएच विंग में बने कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। स्वजन व पड़ोसियों को होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी गई है।
दोनों डोज लेने वालों का आंकड़ा 7 करोड़ के पार
प्रदेश में अब तक कोरोना वैक्सीनेशन की 19 करोड़ 72 लाख 53 हजार 133 डोज लगाई जा चुकी है। इनमें से 12 करोड़ 63 लाख 65 हजार 69 को पहली डोज लगी है। वहीं 7 करोड़ 8 लाख 88 हजार 64 लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। सोमवार को प्रदेश के 16 हजार 222 केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगाई गई थी। 14 लाख 17 हजार 508 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी। मंगलवार को प्रदेश के 16 हजार 221 केंद्र पर वैक्सीनेशन हुआ।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
- दौसा की कलम का दम: बाल साहित्य में दो नाम चमके | भोपाल में सम्मानित होंगे उत्कर्ष नारायण और संतोष ऋचा
- विवाह प्रमाण पत्र बना ‘कमाई का जरिया’ | 10,400 की रिश्वत लेते VDO रंगे हाथों पकड़ी, ACB की बड़ी कार्रवाई
- सरकारी वकील पर रिश्वत का दाग | केस से नाम हटाने के खेल में 14 साल बाद 3 साल की सजा, ACB कोर्ट का बड़ा फैसला
- कोर्ट का सख्त फैसला | दुष्कर्म केस में आरोपी को उम्रकैद, 1 लाख जुर्माना भी लगाया
- पहले दिन ही इस्तीफा! | चंडीगढ़ के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप, डॉक्टर ने खोला सिस्टम का काला सच
- वैश्विक चुनौतियों पर मंथन का मंच | दिल्ली विश्वविद्यालय में ICSRD-2026 सम्मेलन में सतत विकास पर गूंजे विचार
