भरतपुर
भरतपुर (Bharatpur) की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के सम्मान में इस वर्ष भी भरतपुर का 292वां स्थापना दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएग। लोहागढ़ विकास परिषद एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय भव्य आयोजन किए जाएंगे, जिनमें शहर की विविध सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं की सहभागिता होगी।
संयोजक अनुराग गर्ग ने बताया कि 13 फरवरी, गुरुवार को मंगल कलश यात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। यह यात्रा फुलवारी से आरंभ होकर गायत्री शक्ति पीठ पर समाप्त होगी, जहां प्रातः 8 बजे से जन महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद महाराजा सूरजमल की किशोरी महल स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रबुद्ध जन संगोष्ठी का आयोजन होगा। शाम 4 बजे जिला क्लब में बैडमिंटन एवं लॉन टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी।
बैंक बैलेंस देख उछले, फिर मैसेज पढ़ धड़ाम! कॉलेज प्रोफेसर्स को मिली ‘गलतफहमी वाली खुशी’
खेल, कला और संस्कृति से सराबोर होगा स्थापना समारोह
लोहागढ़ विकास परिषद के समन्वयक योगेश शर्मा ने बताया कि 14 फरवरी को साइकिल रैली निकाली जाएगी, जो गिराई लाइन से आरंभ होकर कलेक्ट्रेट, बिजलीघर, गंगामंदिर, लक्ष्मण मंदिर कोतवाली, वासन गेट होते हुए टाउन हॉल पर समाप्त होगी। इसी दिन लोहागढ़ स्टेडियम में कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता और मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी।
15 फरवरी को आयोजित ‘मास्टर आदित्येन्द्र भाषण प्रतियोगिता’ की जानकारी देते हुए संयोजक प्रो. डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता आर.डी. गर्ल्स कॉलेज के सभागार में आयोजित होगी, जिसका विषय “स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान का योगदान” रहेगा। इसमें महाविद्यालयों के विद्यार्थी एवं जनसामान्य भी भाग ले सकते हैं।
प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान
17 फरवरी को ‘डॉ. दाऊदयाल गुप्ता स्मृति चित्रकला प्रतियोगिता’ आयोजित होगी, जिसकी थीम “भरतपुर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल” रखी गई है। यह स्कूल एवं महाविद्यालय स्तर पर अलग-अलग होगी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी।
सभी प्रतियोगिताओं में विजेताओं को नगद पुरस्कार, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिताओं के सह संयोजक एवं मीडिया प्रभारी नरेंद्र ‘निर्मल’ ने बताया कि 15 फरवरी की शाम 5 बजे लक्ष्मण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा।
संस्कृति और विरासत से जुड़े अनूठे आयोजन
16 फरवरी को ‘एक्सप्लोरिंग घना ऑन फुट’, सुबह 7 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 9 बजे विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में योगासन, दोपहर 2 बजे बिहारीजी मंदिर पर फ्लावर शो और शाम 4 बजे चेंबर ऑफ कॉमर्स में ‘भरतपुर में औद्योगिक विकास एवं पर्यटन की संभावनाएं’ विषय पर पीपीटी प्रेजेंटेशन होगा।
अंतिम दिन ऐतिहासिक स्वाभिमान मार्च और दीपदान का आयोजन
19 फरवरी को सुबह 7 बजे प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजावट, 7:30 बजे स्वाभिमान मार्च और 9 बजे महाराजा सूरजमल स्मारक यातायात चौराहे पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसके बाद शाम 6 बजे विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भरतपुर की समृद्ध कला, नृत्य और संगीत की झलक देखने को मिलेगी। संयोजकों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने शहर की गौरवशाली विरासत को सहेजने और संवारने में योगदान दें।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बैंक बैलेंस देख उछले, फिर मैसेज पढ़ धड़ाम! कॉलेज प्रोफेसर्स को मिली ‘गलतफहमी वाली खुशी’
खूनी खेल: मंदिर की ज़मीन के विवाद में गोलियों की बौछार, एक की मौत, दो गंभीर
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
