डीग
भरतपुर (Bharatpur) संभाग के डीग (Deeg) में गुरुवार रात मंदिर की ज़मीन को लेकर चल रही रंजिश ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बदमाशों ने पहले जेल से छूटकर आ रहे युवक पर फायरिंग की, फिर उसके घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में 45 वर्षीय हरिओम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमलावरों ने घर में घुसकर बरसाईं गोलियां
मृतक के परिजन राजाराम ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे गांव के पप्पू, विश्वेंद्र और गुड्डा सहित करीब 15 हमलावर हथियारों से लैस होकर पहुंचे और अचानक ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इससे पहले भी उन्होंने रास्ते में परिजनों को निशाना बनाया था। हमले में गौरव और रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जयपुर रेफर किया गया है।
मंदिर की जमीन बना खूनी संघर्ष की वजह
गांव में मंदिर की ज़मीन हर साल बंटाई पर दी जाती है, जिसे लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो चुका था और आरोपी पक्ष के कुछ लोग जेल भी जा चुके थे। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या यह हमला बदले की भावना से किया गया।
गांव में फैली दहशत, भारी पुलिस बल तैनात
इस सनसनीखेज वारदात के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। डीग सदर थाना एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
परिजनों की मांग – आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी
मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल, पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि हालात काबू में रहें।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
PNB में घोटाला! ग्राहकों के खातों से 90 लाख गायब, क्लर्क फरार?
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
