नई दिल्ली
सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ बैंक यूनियंस की और से शुरू किया गया #बैंक बचाओ, देश बचाओ अभियान ट्विटर पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि बैंक कर्मचारियों ने सरकारी बैंकों के निजीकरण के खिलाफ 16 और 17 दिसंबर को हड़ताल पर रहने का फैसला किया है।
दो दिन की इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों ने ट्वीटर पर भी जबरदस्त अभियान छेड़ रखा है। जो काफी ट्रेंड कर रहा है। #बैंक बचाओ, देश बचाओ नाम से चल रहे अभियान में अब तक करीब सवा लाख ट्वीट किए जा चुके हैं। इसकी वजह से ये नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है।
हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स ने किया है। बैंक कर्मचारी 16 और 17 दिसंबर को तालाबंद हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल में बैंक कर्मचारियों से लेकर सभी अधिकारी भी शामिल रहेंगे। जिससे बैंक शाखाओं सम्बंधी सभी काम ठप रहेगा।
इसलिए कर रहे हैं हड़ताल
हड़ताल को लेकर बैंक कर्मचारियों का कहना है कि सरकार का बैंको को निजी हाथों में देने का फैसला श्रम कानून और बैंकों के सुधार के विरुद्ध है। बैंक लोगों की जमापूंजी की रक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा बैंक देश की आर्थिक स्थिति को भी बेहतर बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। व्यापार व उद्योग भी इन्हीं बैंकों के सहारे आगे बढ़ रहा है।
बैंककर्मियों ने कहा है कि सरकारी बैंकों ने देश की स्थिति को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसलिए सरकार को बैंकों को निजी हाथों में नहीं सौंपना चाहिए। दो दिवसीय हड़ताल करके बैंक कर्मचारी और अधिकारी सरकार से बैंकों निजीकरण के फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग करेंगे। सरकार का यह फैसला बिना किसी कारण लिया गया फैसला है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
