नई दिल्ली
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 1,626.74 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी और उसके निदेशकों समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर करीब एक दर्जन स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे हैं। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से करीब एक करोड़ 58 लाख ,96 हजार रुपए नकद राशि भी जब्त की गई है। जल्द ही इस मामले में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
सीबीआई ने यह कार्रवाई सेंट्रल ऑफ इंडिया व अन्य बैकों की शिकायत पर की है। उसने चंडीगढ़, दिल्ली, पंचकूला, लुधियाना, फरीदाबाद सहित कुल 12 लोकेशन पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम ने आरोपियों के आवास से बैंक के लॉकर, गोल्ड, ज्वेलरी, प्रोपर्टी के दस्तावेजों को भी जब्त किया है, जिसका खुलासा सीबीआई जल्द ही करने वाली है।
सीबीआई ने कंपनी के निदेशकों, गारंटरों और अज्ञात लोक सेवकों व अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी दवाओं के निर्माण में लगी है। आरोप है कि कंपनी के निदेशकों व अन्य ने जाली दस्तवेजों के आधार पर बैंकों के संघ से लगभग 1626.74 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।
बैंक के अधिकारी द्वारा कुछ समय पहले सीबीआई में दवा बनाने वाली (Manufacturing of Drugs) एक प्राइवेट कंपनी मेसर्स परबोलिक ड्रग्स लिमिटेड और उसके मैनेजमेंट के खिलाफ फर्जीवाड़े से जुड़े मसले पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी। दर्ज शिकायत में लिखित तौर पर ये बताया गया था कि कैसे एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर, सहित अन्य अधिकारियों और अज्ञात सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा बैंक को करीब डेढ़ हजार करोड़ से ज्यादा रुपए का चूना लगाया गया।
ऐसे खेला धोखाधड़ी का खेल
आरोप ये है कि इस कंपनी द्वारा बैंकों से लोन लेकर उसे कई अन्य प्रोजेक्ट के लिए दूसरे अकाउंट में डाइवर्ट कर दिया गया। यानी इस कंपनी के द्वारा दवा बनाने के नाम पर लोन लेकर उसे दूसरी कंपनी में डाइवर्ट करके इस कंपनी ने अपना नुकसान दिखा दिया। इसके साथ एक साजिश के तहत कई सरकारी अधिकारियों और कई प्राइवेट लोगों के साथ मिलकर कई बैंकों को करोड़ों रुपए का चूना लगाया गया।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला
- मेसर्स परबोलिक ड्रग्स लिमिटेड (M/s Parabolic Drugs Ltd
- प्रणव गुप्ता (मैनेजिंग डायरेक्टर)
- विनीत गुप्ता (निदेशक)
- दीपाली गुप्ता (निदेशक)
- रमा गुप्ता (निदेशक)
- जगजीत सिंह चहल (निदेशक)
- संजीव कुमार (निदेशक)
- वंदना सिंगला (निदेशक)
- इशरत गिल (निदेशक)
- जे डी गुप्ता (निदेशक)
- टी एन गोयल (निदेशक)
- निर्मल बंसल (ग़ैरेन्टर)
- कई अज्ञात सरकारी और प्राइवेट लोग
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- हिमाचल के 6 मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 320 पीजी सीटें, केंद्र ने खोला 415 करोड़ का खजाना; जानिए किस कॉलेज को कितनी सीटें मिलीं
- राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, 6 माह के मासूम ने भी तोड़ा दम; 7 माह की बच्ची जिंदगी की जंग में
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
