जयपुर
राजस्थान में नए साल 2022 के पहले दिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का बड़ा विस्फोट हुआ। आज राज्य में इस नए वैरिएंट के 52 केस सामने आए। इसी के साथ प्रदेश में ओमिक्रॉन से अब तक 121 पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 61 मरीज रिकवर हो चुके हैं।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की सूचनाओं के अनुसार आज ओमिक्रॉन के जयपुर में सबसे ज्यादा 38 केस आए। इसके आलावा प्रतापगढ़, सिरोही और बीकानेर में 3-3, जोधपुर में 2 और अजमेर, सीकर, भीलवाड़ा में ओमिक्रॉन का 1-1 केस मिला। ओमिक्रॉन के नए संक्रमितों में 9 ऐसे बताए गए जो विदेश यात्रा से लौटे हैं। 12 मरीजों ने दूसरे राज्यों की यात्रा की, जबकि दो ओमिक्रॉन मरीजों के संपर्क में आकर और 4 विदेश यात्रा से लौटे मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं।
अब राजस्थान देश में तीसरे नंबर पर
देश में राजस्थान अब ओमिक्रॉन केसों के मामले में तीसरे नंबर पर आ गया है। महाराष्ट्र में 454, दिल्ली में 351 मरीज है। राजस्थान के अलावा केरल, गुजरात और तमिलनाडु ऐसे राज्य हैं जहां ओमिक्रॉन पॉजिटिव की संख्या 100 के पार है। राहत की बात ये है कि पूरे देश में 1483 जो केस मिले हैं उनमें से 488 रिकवर हो चुके है।
राजस्थान में नवंबर की तुलना में दिसंबर में कोरोना के केस 4 गुना और मौत 8 गुना तक बढ़ गई। नवंबर में कुल 365 केस आए थे, जो दिसंबर में बढ़कर 1442 हो गए। मौत का आंकड़ा भी 1 से बढ़कर 9 पर पहुंच गया।पिछले 5 महीने में दिसंबर में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इनमें भी 56 फीसदी केस केवल जयपुर के है। जयपुर में संक्रमण की रफ्तार पिछले सप्ताह पहले बहुत तेजी से बढ़ी है।
दूसरा बड़ा सेंटर जोधपुर
जयपुर के अलावा राजस्थान में कोरोना का दूसरा बड़ा सेंटर जोधपुर है, जहां एक महीने में 118 केस मिले हैं। बीकानेर में 83, अजमेर में 74, उदयपुर 63 और अलवर में 60 केस पूरे महीने में मिले हैं। बांसवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, करौली ऐसे जिले है, जो अब भी कोरोना से बचे हुए हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
