उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में दीपावली के दिन लगे पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई। इससे 15 लोग झुलस गए। इनमें चार की हालत गंभीर बानी हुए है। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
आग राया कस्बे के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में पटाखा की 24 अस्थायी दुकानों में लगी। जिस समय आग लगी उस वक्त लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक करीब 15 दुकानों पर बिक्री के लिए साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे। आग लगते ही बाजार में भगदड़ मच गई। आग की तेज लपट उठने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद लोग आग की लपटों में घिर गए।
पुलिस के अनुसार हादसे में 15 लोग झुलसे हैं जिनमें से चार की हालत गंभीर है। इसके साथ ही 12 बाइक भी जल कर जल गईं। आग से झुलसे दर्जनभर लोग दर्द से तड़पते रहे। भगदड़ में भी कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकर से आग को बुझााने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें