बड़ी राहत, राजस्थान के कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, प्रमोशन में देरी करने वाले अधिकारियों पर अब कसेगा शिकंजा?

राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कार्मिक विभाग ने 15 नवंबर तक सभी संवर्गों की DPC आयोजित करने के दिए सख्त निर्देश। पदोन्नति में देर करने वाले अधिकारियों पर अब होगा एक्शन।

जयपुर: राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने उन सभी विभागों और अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं, जो अभी तक कर्मचारियों की डीपीसी (डिपार्टमेन्टल प्रमोशन कमेटी – विभागीय पदोन्नति समिति) की बैठक आयोजित करने में हीला-हवाली कर रहे थे!

कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए नए और सख्त परिपत्र के मुताबिक, अब तमाम विभागों को हर हाल में 15 नवंबर तक वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सभी संवर्गों की डीपीसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

आखिर क्यों उठाना पड़ा यह कड़ा कदम?

सूत्रों और आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार, मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2026-27 में की गई घोषणा के तहत कर्मचारियों को पहले ही सेवा अनुभव (एक्सपीरियंस) में 2 साल तक की बड़ी छूट दी जा चुकी है, जिसकी अधिसूचना भी अगस्त 2026 में जारी हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद कई विभागों में सुस्ती देखी गई और तय समय पर डीपीसी की बैठकें आयोजित नहीं की गईं, जिसकी वजह से योग्य कर्मचारियों को समय पर प्रमोशन का लाभ नहीं मिल पा रहा था। इस लेटलतीफी को सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया है।

अब नहीं चलेगा कोई बहाना

शासन सचिव अर्चना सिंह द्वारा जारी इस कड़े आदेश के बाद अब तमाम अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख शासन सचिवों, शासन सचिवों और जिला कलेक्टरों पर दबाव बढ़ गया है। सरकार की दो टूक चेतावनी के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से विभाग समय रहते अपने कर्मचारियों की किस्मत का ताला खोलते हैं और 15 नवंबर की डेडलाइन से पहले प्रमोशन लिस्ट जारी करते हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

केंद्रीय कर्मचारियों की मौज; सैलरी में बंपर उछाल, खाते में आएंगे इतने हजार अतिरिक्त रुपये? | DA में इजाफा के बाद समझिए पूरा हिसाब

रिटायरमेंट के बाद विभागीय जांच चल रही है तो भी नहीं रुकेगी पेंशन? राजस्थान हाईकोर्ट के इस फैसले में कर्मचारियों के लिए क्या है खास

राजस्थान के 19 RAS अधिकारियों को जिलों में मिली नई जिम्मेदारी, इन जिलों में करेंगे फील्ड ट्रेनिंग

महिला वकीलों के लिए अब नहीं चलेगा कोई बहाना, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्या कह दिया, जो हर अदालत पर होगा लागू?

दिल्ली में महा-टक्कर: राहुल गांधी ने ठुकराई व्यापारियों की अपील, बोले- ‘रैली होकर रहेगी; मोदी जी CEC को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन खत्म

महिमा संसार के बिल्डर पर RERA का बड़ा चाबुक: 946 फ्लैटों के मालिकों को मिला हक, मनमानी और वसूली पर तगड़ा झटका

अकेलेपन को कहिए अलविदा; जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर भी महक सकती है दुनिया, बुजुर्गों के लिए सजा ‘हमसफर’ मेला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *