पुलिस ने विद्युत भवन से खदेड़ा तो JEN ने जगतपुरा में डाल दिया महापड़ाव, हड़ताल से खड़ा हो सकता है बिजली संकट 

जयपुर 

वेतन विसंगति दूर करने सहित अपनी अन्य कई मांगों को लेकर महापड़ाव पर बैठे बिजली कंपनियों के JEN को पुलिस ने विद्युत भवन से खदेड़ दिया। अब प्रदेशभर के JEN ने जयपुर के जगतपुरा के एक गार्डन में होना महापड़ाव डाल दिया है। इस बीच JEN की मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने से अब प्रदेश में बिजली का संकट खड़ा हो सकता है।

प्रदेश की तीनों बिजली कंपनियों (विद्युत वितरण, उत्पादन निगम और प्रसारण निगम) के कनिष्ठ अभियंता पावर इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के बैनर तले सोमवार से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। व्यवस्था अटकती देख ज्यादातर सर्किल में  सहायक अभियंता से लेकर आला अफसर तक ने बिजली उत्पादन से लेकर सप्लाई तक की स्थिति संभालने में जुट गए हैं।

वार्ता विफल
व्यवस्था ख़राब होती देख सरकार ने सोमवार को शाम होते-होते एसोसिएशन के प्रतिनिधि मण्डल को वार्ता के लिए बुलाया। मुख्यमंत्री कार्यालय में अफसरों के साथ वार्ता हुई, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शाम को पुलिस ने JEN  को विद्युत भवन से खदेड़ दिया। इसके बाद अभियंताओं ने पड़ाव जगतपुरा में डाल दिया।

पावर इंजिनियर्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के महासचिव राहुल वर्मा ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर लिखित में जवाब नहीं मिलेगा, तब तक महापड़ाव जारी रहेगा। एसोसिएशन के संयुक्त सचिव नितिन जोशी ने बताया कि इस महापड़ाव में तीन हजार से अधिक कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं । इसके अलावा कुछ अभियंता जिलों में भी प्रदर्शन कर रहे हैं । प्रदेश में बिजली कंपनियों में 5192 कनिष्ठ अभियंता हैं। एसोसिशन ने दावा किया है कि अधिकतर अभियंता कार्य बहिष्कार पर हैं।

ये हैं JEN की मांग

  • कनिष्ठ अभियंता की ग्रेड-पे 4800 हो।
  • चिकित्सकों की तरह सभी विद्युत इंजीनियर्स को टाइम बाउंड प्रमोशन (6, 12 व 18 वर्ष) का लाभ दिया जाए 
  • कनिष्ठ अभियंता को सलेक्शन स्केल लेवल-14 यानी, ग्रेड-पे 5400 का लाभ दिया जाए 
  • बिजली कंपनियों की 185वीं कॉर्डिनेशन कमेटी की रिपोर्ट लागू की जाए।
  • राज्य सरकार आगामी मानसून सत्र में इंजीनियर्स सेफ्टी बिल पास करे

UP Police Recruitment 2022: UP पुलिस में 40 हजार पदों पर होगी भर्ती

आ गई UP की ट्रांसफर पॉलिसी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए डिटेल

GOOD NEWS: 18 महीने में 10 लाख लोगों को नौकरी देगी मोदी सरकार, मिशन मोड में भर्ती के निर्देश

रेलवे के यूनियन नेता सहित चार कर्मचारी निलंबित, तेरह पर लटकी तलवार, जानिए वजह

राजस्थान के लाखों कृष्ण भक्तों के लिए अच्छी खबर, मथुरा के लिए चलेगी एक और सीधी ट्रेन

Viral Video: महिला पत्रकार ने औरंगजेब पर पूछा सवाल तो भड़के राकेश टिकैत, बोले; भूतनी सुन…

‘अब बस; बहुत लग गया पूर्व, कितने पूर्व लगाओगे मेरे नाम के आगे’ | जानिए पूरा मामला जिससे फिर गरमा गई सियासत

भाजपा से निलंबित विधायक शोभारानी कुशवाहा ने की बगावत, अब खेला जाति का कार्ड, बोलीं; मैं नहीं गई थी टिकट मांगने, पार्टी खुद आई थी देने

काले कपड़े और नीली टोपी वाले तू जरा अपना मकसद तो बता…