दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन

दौसा की शिक्षक कॉलोनी गुप्तेश्वर रोड पर गणेश महोत्सव में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। गणेश और खाटू श्याम के भजन हुए और रात 11 बजे आरती के बाद प्रसाद बांटा गया।

दौसा (वीरेंद्र कुमार शर्मा)। शिक्षक कॉलोनी गुप्तेश्वर रोड पर चल रहे गणेश महोत्सव में रविवार रात भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला। गणेश महोत्सव के तहत 21 सितंबर को भगवान गणेश के लिए छप्पन भोग की आकर्षक झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे और देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

महोत्सव में कलाकारों ने गणेश जी और खाटू श्याम जी के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों के बीच श्रद्धालु भी भक्ति में नजर आए और आयोजन स्थल पर देर रात तक धार्मिक माहौल बना रहा।

ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा

रात करीब 11 बजे भगवान गणेश की आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। शिक्षक कॉलोनी गुप्तेश्वर रोड पर गणेश महोत्सव का आयोजन 13 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जा रहा है। आयोजन के दौरान धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भगवान गणेश की आराधना और भजन-कीर्तन का सिलसिला जारी है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन

पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक

5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *