जयपुर
करीब 22 माह तक क्वारंटाइन रखने के बाद रेलवे बोर्ड ने आखिर मथुरा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन को अपने घर से बाहर निकालने का फैसला कर लिया है। अब यह ट्रेन सोमवार से ट्रैक पर दौड़ना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही आगरा-बांदीकुई मेमो पैसेंजर ट्रैन भी क्वारंटाइन से बाहर आ रही है। रेलवे बोर्ड ने इन दोनों ट्रेन को चलाने की मंजूरी दे दी है।
रेलवे बोर्ड ने इन दोनों ट्रेन को 7 फरवरी से फिर से संचालित करने की मंजूरी दे दी है। इससे आप-डाउनर्स और गोवर्धन-मथुरा जाने वाले लाखों यात्रियों ने राहत की सांस ली की है। इन ट्रेनों के बंद होने से यात्री 22 माह से परेशान थे। आपको बता दें कि सीधे मथुरा और गोवर्धन जाने के लिए राजस्थान से बड़ी संख्या में इन्हीं ट्रेनों में सफर करते थे। करीब 22 माह पहले कोरोना महामारी के चलते इनको बंद कर दिया गया था। रेलवे बोर्ड ने धीरे- धीरे यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया था, लेकिन इन दोनों पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद था।
यह रहेगा समय
मथुरा-जयपुर पैसेंजर ट्रेन नम्बर 04173 7 फरवरी को मथुरा से सुबह 7.25 पर प्रस्थान करेगी और भूतेश्वर, मोरा, राधाकुंड, गोवर्धन, बहज होते हुए 8.20 बजे डीग पहुंचेगी। 8.21 पर डीग से प्रस्थान कर 8.31 पर बेढम, 8.44 पर नगर, 8.52 पर झारेडा, 8.59 पर गोविंदगढ, 9.20 पर रामगढ़ होते हुए 10.20 पर अलवर पहुंचेगी। अलवर में 5 मिनट के ठहराव के बाद महवा, मालाखेडा, राजगढ, बसवा होते हुए 11.59 पर बांदीकुई पहुंचेगी। दोपहर 12.37 पर दौसा, 1.36 पर जगतपुरा, 1.45 पर गांधीनगर होते हुए दोपहर 2.30 पर जयपुर जंक्शन पहुंचेगी।
उसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04174 सांय 3 बजकर 5 मिनट पर जयपुर जंक्शन से चलकर उसी रास्ते 4.23 पर दौसा, 7.20 पर अलवर, 8.36 पर नगर, 9.9 बजे डीग से 10.20 बजे मथुरा पहुंचेगी।
राजस्थान में अब आएगी शराब की बहार, जनता को पिलाकर 15 हजार करोड़ वसूलेगी सरकार
हाथी पार नहीं कर पा रहे थे रेलवे ट्रैक, IAS ने शेयर किया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ
कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल
बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना
February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट