Lata Mangeshkar Passes Away: भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, कोरोना होने के बाद हुई थीं अस्पताल में भर्ती, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित

मुम्बई 

हिंदी सिनेमा और म्यूजिक जगत को स्तब्ध करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसे आपको बताते हुए हमें दुख हो रहा है सबकी चहेती और भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन हो गया है92 साल की उम्र में लता मंगेशकर ने अंतिम सांस लीलता मंगेशकर के निधन की खबर से मनोरंजन जगत में सन्नाटा पसर गया है

लता मंगेशकर की याद में केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देश का तिरंगा झंडा लता मंगेशकर की याद में आधा झुका रहेगा

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कोरोना से जंग हार कर दुनिया को विदा कह गईं। आज उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। 92 साल की लता जी की 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके भर्ती होने की खबर भी 2 दिन बाद 10 जनवरी को सामने आई थी। उन्होंने कोरोना और निमोनिया दोनों से 29 दिन तक एक साथ जंग लड़ी।

लता दीदी के निधन की खबर सुन लगा शॉक
सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के निधन की खबर सुन फैंस और सेलेब्स शॉक्ड हैं। सभी सिंगर की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। फैंस की आंखें नम हैं. आज हर भारतीय की आंखों में आंसू है। लता मंगेशकर की सुरीली आवाज उनके चाहनेवालों के कानों में गूंज रही है। अब ये आवाज हमेशा के लिए मौन हो गई है।

घर के नौकर के पॉजिटिव आने के बाद आईं कोरोना की चपेट में
लता जी लगभग दो साल से घर से नहीं निकली थीं। वे कभी-कभी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के लिए संदेश देती थीं। बढ़ती उम्र और गिरती सेहत के कारण वे अपने कमरे में ही ज्यादा समय गुजारती थीं। उनके घर के एक स्टॉफ मेंबर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनका टेस्ट कराया गया था। 8 जनवरी को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पीएम ने दी श्रद्धांजलि
पीएम नरेंद्र मोदी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।”

भारत रत्न से सम्मानित हुई थी लता मंगेशकर
28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका थीं। उनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। लता जी ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फिल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज के भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। लता मंगेशकर को भारत सरकार ने ‘भारतरत्न’ से सम्मानित किया था।

5 साल की उम्र में शुरू किया सफर.. 7 दशक तक चला
लता मंगेशकर का म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान अतुलनीय था जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता. 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार गाने गाए। लता को कई सारे पुरस्कारों से नवाजा गया था। वे तीन बार नेशनल अवॉर्ड विनर रही थीं। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा गया था। लता मंगेशकर ने 5 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जिस उम्र में बच्चे खेलते पढ़ते हैं तब लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी संभाली थी। अपने भाई-बहनों के बेहतर भविष्य के लिए कभी शादी नहीं की थी.लता मंगेशकर चाहे ये दुनिया छोड़कर चली गई हैं। लेकिन अपने सदाबहार गानों की विरासत फैंस के लिए छोड़ गई हैं।लता दीदी के इन गानों ने उन्हें इस दुनिया में अमर कर दिया है।

राजस्थान में अब आएगी शराब की बहार, जनता को पिलाकर 15 हजार करोड़ वसूलेगी सरकार

अब गहलोत सरकार के मंत्री डा.सुभाष गर्ग के भरतपुर स्थित आवास पर लगे पोस्टर ‘REET के पेपर मिलने का एकमात्र स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’

हाथी पार नहीं कर पा रहे थे रेलवे ट्रैक, IAS ने शेयर किया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट


Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा