केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

नई दिल्ली 

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुश खबर। उनके  Dearness allowance को लेकर अब बड़ी खबर आ गई है यानी उनका DA 3% बढ़ना अब तय हो गया है। इसे मिलाकर  कर्मचारियों का DA अब 34 फीसदी हो जाएगा। अब अगले महंगाई भत्ते की गणना जुलाई 2022 में की जाएगी

केंद्रीय कर्मचारियों को इस समय 31% महंगाई भत्ता (Dearness allowance) मिल रहा है जो जनवरी 2022 से 3% और महंगाई भत्ते के साथ बढ़ कर 34% हो जाएगा  7th Pay Commission की सिफारिशों के मुताबिक, बेसिक सैलरी पर महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है सरकार के इस फैसले से 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा होगा

दिसंबर 2021 के लिए AICPI-IW (All India Consumer Price Index for Industrial Workers) के आंकड़े जारी हो गए हैं दिसंबर में यह 0.3 अंक गिकर 125.4 अंक पर रहा  नवंबर में ये आंकड़ा 125.7 अंक पर था लेबर मिनिस्‍ट्री के AICPI IW के आंकड़े आने के बाद ये साफ है कि इस बार महंगाई भत्‍ते में 3 फीसदी बढ़ेगा

आड़े आ सकती है चुनाव आचार संहिता
औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) AICPI Index के हाल ही में जो आंकड़े आए हैं उनके मुताबिक दिसंबर 2021 के सूचकांक में एक अंक की कमी हुई हैइससे सूचकांक 361 अंक हो गया है इस हिसाब से महंगाई भत्ते के लिए 12 महीने के सूचकांक का औसत 351.33 हुआ है इस औसत सूचकांक पर 34.04% महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बनता है ऐसे में जनवरी 2022 से राउंड फिगर में तीन फीसदी बढ़ोतरी के साथ कुल 34% महंगाई भत्ता मिलना तय हैजल्द ही इसका ऐलान होगा। केंद्र सरकार इसका ऐलान कब तक करती है, यह देखने वाली बात है। क्योंकि अभी चुनाव की आचार संहिता आड़े आ सकती है

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
बेसिक सैलरी-                                      18,000 रुपए 
नया महंगाई भत्ता (34%)-                      6120 रुपए / महीने
नया महंगाई भत्ता (34%)-                      73,440 रुपए / सालाना
अब तक महंगाई भत्ता (31%)-                5580 रुपए / महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा-                      6120- 5580 = 540 रुपए / महीने
सालाना सैलरी में इजाफा-                      540X12= 6,480 रुपए 

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
बेसिक सैलरी-                                       56,900 रुपए 
नया महंगाई भत्ता (34%)-                      19,346 रुपए /महीने
नया महंगाई भत्ता (34%)-                      232,152 रुपए /सालाना
अबतक महंगाई भत्ता (31%)-                 17639 रुपए/महीने
कितना महंगाई भत्ता बढ़ा-                      19346-17639= 1,707 रुपए /महीने
सालाना सैलरी में इजाफा-                       1,707 X12= 20,484 रुपए 

केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है। महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके DA का कैलकुलेशन किया जाता है। सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को DA दिया जाता है। यह कर्मचारियों को उनके रहने के खर्च में मदद करने के लिए दिया जाता है। इस बार डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है।

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

सरकार! अपने इस मंत्री की भी कुंडली खंगाल लीजिए, जब बोर्ड में हो रहा था घपला, तब भी यही चेयरमैन थे, अब फिर उन्हीं पर उठ रही है अंगुली

IT की रेड में मिला पूर्व IPS के घर पर खजाना, बेसमेंट में 650 लॉकर, अब तक तीन करोड़ बरामद

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा