अब गहलोत सरकार के मंत्री डा.सुभाष गर्ग के भरतपुर स्थित आवास पर लगे पोस्टर ‘REET के पेपर मिलने का एकमात्र स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’

REET-2021 Paper Leak Scam को लेकर जयपुर में PCC अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा के आवास पर ‘नाथी का बाड़ा’ लिखने के बाद अब भरतपुर में भी बवाल खड़ा हो गया है अब गहलोत सरकार के मंत्री सुभाष गर्ग के भरतपुर स्थित आवास के आसपास के तमाम इलाकों में पोस्टर टांग दिए गए हैं जिन पर लिखा है- ‘REET के पेपर मिलने का एकमात्र स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’

आपको बता दें कि डा.सुभाष गर्ग भरतपुर से विधायक हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सबसे चहेते मंत्रियों में से एक हैं। शनिवार सुबह जब भरतपुर शहर के लोग सोकर उठे और टहलने निकले तो उनको सुभाष गर्ग के आवास की तरफ जाने वाली तमाम गलियों और इर्दगिर्द के इलाकों में ऐसे पोस्टर लगे मिले तो लोग चोंक गए। जब लोगों ने पोस्टरों को नजदीक जाकर गौर से देखा तो उन पर लिखा था – ‘REET के पेपर मिलने का एकमात्र स्थान- राजीव गांधी स्टडी सर्किल’। एक अन्य पोस्टर पर लिखा है- REET पेपर उचित दरों पर उपलब्ध है, सम्पर्क करें: अध्यक्ष राजीव गाँधी स्टडी सर्किल। इसके बाद लोगों को माजरा समझ में आ गया। डा.सुभाष गर्ग राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

प्रशासन में खलबली
जिला और पुलिस प्रशासन को मंत्री सुभाष गर्ग के आवास के आसपास ऐसे पोस्टर लगे होने की जानकारी लगी तो उनमें खलबली मच गई और अपनी टीम भेज कर इन पोस्टरों को उतरवाना शुरू कर दिया।

भाजपा ने ली जिम्मेदारी
ये पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी भाजपा ने ली है। पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. शैलेश दिगम्बर सिंह ने कहा कि  उनके कार्यकर्ताओं ने लोकतान्त्रिक तरीके से ये पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने यह भी कहा है अब इस मामले में जिले में कांग्रेस नेताओं के घरों को इसी तरह भाजपा घेरेगी।

आपको यहां यह भी बता दें कि पिछले दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. सतीश पूनिया आगरा जाते समय भरतपुर में इस मुद्दे को लेकर धरने में शामिल हुए थे और पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों को REET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे आंदोलन में जुटने का निर्देश देकर गए थे।

भाजपा नेताओं का आरोप है  रीट परीक्षा की सारी प्रक्रिया राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए शिक्षा माफियाओं के हाथों में थी और  इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री सुभाष गर्ग हैं। उन्होंने कहा कि सुभाष गर्ग को बचाया जा रहा है।  जबकि सुभाष गर्ग के साथ घोटालों की लंबी श्रंखला जुड़ी रही है। राजीव गांधी स्टडी सर्किल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते सुभाष गर्ग ने अपने चहेतों को शिक्षा संकुल में मनमाफिक जगह पर बिठाकर लूट की छूट दी है।

हाथी पार नहीं कर पा रहे थे रेलवे ट्रैक, IAS ने शेयर किया वीडियो, जानिए फिर क्या हुआ

कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट


Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा