आधी रात घर से निकला पवन, सुबह पानी के कुंड में मिला अधजला शव; जयपुर में हत्या से सनसनी

जयपुर के प्रताप नगर में उत्तर प्रदेश निवासी 30 वर्षीय पवन का अधजला शव पानी के कुंड में मिला। पुलिस हत्या और शव ठिकाने लगाने के मामले की जांच कर रही है।

जयपुर। आधी रात घर से निकला 30 वर्षीय पवन आखिर कहां चला गया? परिवार को शायद उसके लौटने का इंतजार था, लेकिन गुरुवार दोपहर उसकी तलाश का अंत एक खौफनाक मंजर के साथ हुआ। प्रताप नगर इलाके में द्रव्यवती नदी के पास बने पानी के कुंड में उसका अधजला शव मिला। शुरुआती जांच में आशंका है कि युवक की किसी दूसरी जगह हत्या कर शव को जलाया गया और फिर पहचान व साक्ष्य छिपाने के इरादे से पानी में फेंक दिया गया।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी पवन (30) के रूप में हुई है। शव सेक्टर-29 प्रताप नगर में मिला। गुरुवार करीब 12 बजे घटना का पता चलने पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिस कुंड में शव पड़ा था, वह पानी जमा करने के लिए तिरपाल से बनाया गया था। उसमें करीब चार से पांच फीट पानी भरा हुआ था।

हत्या कहीं और, शव ठिकाने लगाने के लिए चुना पानी का कुंड

पुलिस की शुरुआती जांच में जो आशंका सामने आई है, वह मामले को और गंभीर बना रही है। माना जा रहा है कि पवन को पहले किसी दूसरी जगह आग लगाकर जलाया गया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पानी के कुंड में डाल दिया गया। पुलिस ने रस्सी की मदद से शव को बाहर निकलवाया। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने जरूरी साक्ष्य जुटाए। अब जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या कहां हुई और शव को यहां लाकर किसने फेंका।

बुधवार आधी रात घर से निकला था पवन, फिर नहीं लौटा

इस पूरे मामले में बुधवार (18 नवंबर) की आधी रात अहम कड़ी बनकर सामने आई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पवन रात को अपने घर से बाहर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। अब पुलिस उसके परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। जांच का एक अहम सवाल यह है कि पवन आधी रात को किसके बुलाने पर घर से निकला था? क्या वह किसी परिचित से मिलने गया था या किसी दूसरे काम से बाहर निकला था?

सीसीटीवी फुटेज से तलाशे जा रहे हैं हत्या के सुराग

पुलिस पवन की किसी से रंजिश होने की संभावना सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि उसके घर से निकलने के बाद की गतिविधियों और घटनास्थल तक पहुंचने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच अब इस सवाल पर केंद्रित है कि आधी रात घर से निकले पवन की जान किसने ली और उसके शव को पानी के कुंड में किसने फेंका।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

छोटी सजा मिली तो 7 साल तक प्रमोशन से बाहर? राजस्थान हाईकोर्ट ने सरकार की इस व्यवस्था पर दिया बड़ा फैसला

नौकरी बदलते ही कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती? PF और पेंशन के हजारों रुपये फंस सकते हैं, जानिए UAN से जुड़ा पूरा खेल

‘खाना खाते वक्त मां पापा की गोद में बैठती थीं…’ राहुल के बयान पर बवाल, सफाई में शिव-पार्वती की तस्वीर डालते ही और भड़का लोगों का गुस्सा; बोले – अपने को भगवान ना समझें राहुल

‘आप इस कुर्सी के लायक नहीं…’ CJI सूर्यकांत से भिड़ गया वकील, सुप्रीम कोर्ट में मचा हड़कंप; बंद करना पड़ा ऑडियो-वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *