सिर्फ डिग्री नहीं, अब सीधे नौकरी की तैयारी | आरडी गर्ल्स कॉलेज में शुरू होने जा रहा ‘फैशन करियर’ का नया रास्ता

भरतपुर (Bharatpur) के आरडी गर्ल्स कॉलेज (RD Girls College) में फैशन डिजाइनिंग और असिस्टेंट डिजाइनर कोर्स के लिए ओरिएंटेशन, 75% प्लेसमेंट का लक्ष्य और फीस में बड़ी राहत।

भरतपुर 

भरतपुर के आर.डी. गर्ल्स कॉलेज में अब पढ़ाई का मतलब सिर्फ किताबें नहीं, बल्कि सीधे करियर से जुड़ने का मौका बनने जा रहा है। कॉलेज में असिस्टेंट डिजाइनर और फैशन डिजाइनिंग कोर्स को लेकर आयोजित ओरिएंटेशन कार्यक्रम ने छात्राओं के बीच खासा उत्साह भर दिया।

सीएमओ में अंदरखाने बड़ा बंटवारा | किस अफसर को मिला ‘पावर पैक’ पोर्टफोलियो, कौन संभालेगा पूरा संभाग?

राजस्थान सरकार की पहल पर आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर के तहत चल रहे ‘राजस्थान फिनिशिंग स्कूल’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत यह रोजगारपरक कोर्स शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य प्रो. मधु शर्मा ने साफ कहा—यह कोर्स सिर्फ सीखने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि छात्राओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का प्लेटफॉर्म बनेगा।

420 घंटे के इस कोर्स को खासतौर पर इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्राएं इंडस्ट्री की जरूरतों के मुताबिक तैयार हो सकें। कोर्स पूरा होने के बाद कंपनियों द्वारा प्लेसमेंट के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

सस्पेंशन खत्म, सीधी नई कुर्सी | हाईकोर्ट के एक फैसले से कई जजों की कुर्सियां हिलीं

कोर्स के ऑपरेशन हेड संजय अरोड़ा ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेज में इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। अभी 15 सिलाई मशीनें लगाई जा चुकी हैं और जल्द ही 6 इलेक्ट्रॉनिक मशीनें भी जुड़ेंगी—यानी ट्रेनिंग पूरी तरह प्रैक्टिकल होगी।

फीस को लेकर भी सरकार ने राहत दी है। जहां इस कोर्स की मूल फीस 20,580 रुपये तय की गई है, वहीं सरकारी कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्राओं और पूर्व छात्राओं के लिए यह फीस सिर्फ 10% रखी गई है। प्राइवेट कॉलेज की छात्राओं के लिए भी केवल 25% फीस ही देनी होगी।

कोर्स समन्वयक महेश कुमार ने बताया कि कोर्स के अंत में परीक्षा होगी और सफल छात्राओं को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही करीब 75% छात्राओं को कंपनियों में प्लेसमेंट दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

रेल पटरियों पर अब ‘स्मार्ट पहरा’ | हल्के कॉम्पोजिट स्लीपर और AI निगरानी से बदलेगा ट्रेन सफर

कार्यक्रम के अंत में नोडल ऑफिसर डॉ. लालाशंकर गयावाल ने आभार जताते हुए छात्राओं को प्रशिक्षण कक्ष में मशीनों का अवलोकन कराया और कोर्स की बारीकियां समझाईं। इस दौरान अकादमिक प्रभारी डॉ. निशा गोयल सहित कॉलेज स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

कुल मिलाकर, आरडी गर्ल्स कॉलेज में यह पहल उन छात्राओं के लिए नया दरवाजा खोल रही है, जो पढ़ाई के साथ-साथ स्किल और करियर दोनों में आगे बढ़ना चाहती हैं।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

तीन-तीन जन्मतिथि, तीन बार 10वीं… दस्तावेज़ों की जांच में फंसा ‘मोनू’ | कोर्ट के आदेश पर FIR

ट्रांसफर की आहट से शिक्षक जगत में हलचल | शिक्षा मंत्री बोले—अब सेकंड ग्रेड टीचर्स की बारी

सरकारी अफसरों पर यूं ही नहीं दर्ज होगी FIR | हाईकोर्ट ने कहा—पहले सुनवाई, फिर वरिष्ठ की रिपोर्ट… तभी आगे बढ़ेगा मुकदमा

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।