जयपुर में मेट्रो का दायरा होगा और बड़ा | आमेर, जगतपुरा और हीरापुरा को जोड़ने की तैयारी, सीएम ने मांगा मास्टर प्लान

जयपुर (Jaipur) में मेट्रो नेटवर्क का बड़ा विस्तार प्रस्तावित। आमेर, बगराना, जगतपुरा और आईएसबीटी हीरापुरा तक नई लाइन की तैयारी, फेज-2 में 43 किमी लंबा कॉरिडोर और 36 स्टेशन प्रस्तावित।

जयपुर 

राजधानी जयपुर में मेट्रो नेटवर्क को बड़ा करने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर की बढ़ती आबादी और ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सरकार अब मेट्रो को नए इलाकों तक ले जाने की योजना पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि मेट्रो के अगले विस्तार की योजना बनाते समय उन इलाकों को प्राथमिकता दी जाए, जहां आबादी तेजी से बढ़ रही है और रोजाना भारी ट्रैफिक का दबाव रहता है।

‘अन्न मत फेंको… जानवरों को खिला दो’ | बस इतनी बात पर इमाम ने मजदूर को टॉयलेट में बंद कर जिंदा जला दिया

आमेर, बगराना और हीरापुरा तक मेट्रो का प्लान

बैठक में सामने आए प्रस्ताव के मुताबिक आने वाले समय में मेट्रो को आमेर, बगराना (आगरा रोड), जगतपुरा और आईएसबीटी हीरापुरा तक ले जाने की योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इन सभी क्षेत्रों को जोड़ते हुए एक विस्तृत मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि इन इलाकों को मेट्रो से जोड़ने से शहर के ट्रैफिक दबाव में बड़ी राहत मिल सकती है।

जगतपुरा और वैशाली नगर के लिए डीपीआर

गौरतलब है कि बजट 2025-26 में ही जगतपुरा और वैशाली नगर तक मेट्रो विस्तार के लिए डीपीआर तैयार करने की घोषणा की जा चुकी है। इसी क्रम में जयपुर मेट्रो अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट का प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री के सामने रखा।

अरण्य भवन से जगतपुरा तक एलिवेटेड रोड

बैठक में अरण्य भवन से जगतपुरा तक बनने वाले एलिवेटेड रोड पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना में जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) और जयपुर मेट्रो मिलकर काम करें ताकि दोनों परियोजनाएं एक-दूसरे के पूरक बन सकें।

43 किलोमीटर लंबा होगा नया कॉरिडोर

प्रस्तावित मेट्रो फेज-2 शहर के सबसे बड़े विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। इस योजना के तहत मेट्रो टोड़ी मोड़ (सीकर रोड) से लेकर प्रह्लादपुरा (टोंक रोड के पास रिंग रोड) तक चलेगी। करीब 43 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर में 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह रूट ट्रैफिक सर्वे, फील्ड स्टडी और आर्थिक विश्लेषण के आधार पर तैयार किया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा आबादी को मेट्रो की सुविधा मिल सके।

इन फेज की भी हुई समीक्षा

बैठक में मुख्यमंत्री ने फेज-2 के अलावा

  • फेज-1सी (बड़ी चौपड़–ट्रांसपोर्ट नगर)
  • फेज-1डी (मानसरोवर–अजमेर रोड चौराहा) की प्रगति की भी समीक्षा की।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक वैभव गालरिया और जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

कैब में डर लगे तो दबाइए SOS | जयपुर पुलिस से जुड़ी ओला कैब, बटन दबते ही लोकेशन के साथ पहुंचेगी पुलिस

गोद लेने वाली महिलाओं को भी पूरा मातृत्व अधिकार | सुप्रीम कोर्ट ने कहा—अब हर एडॉप्टिव मदर को मिलेगा 12 हफ्ते का अवकाश

एटीएम से मिलेंगे अब छुट्टे पैसे | ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट निकालने की नई सुविधा शुरू

समंदर की गहराई से आपकी रसोई तक | ऐसे चलती है पेट्रोल-डीजल और गैस की दुनिया

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।