भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र के तहत सात दिवसीय आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण शुरू हुआ। करीब 80 छात्राएं सीखेंगी सुरक्षा के गुर।
भरतपुर। छात्राएं अपनी सुरक्षा के लिए दूसरों पर निर्भर रहने के बजाय खुद की रक्षा करने में सक्षम बनें, इसी उद्देश्य से रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय, भरतपुर में सात दिवसीय आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार रानी लक्ष्मीबाई केन्द्र की स्थापना के तहत यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें करीब 80 छात्राएं भाग लेंगी।
चीन की दादागिरी पर भारत का कड़ा प्रहार: लद्दाख की 28 जगहों के नाम तय, बौखलाए ड्रैगन को दो टूक जवाब
प्रशिक्षण के उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं को महाविद्यालय में स्वस्थ, सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना बेहद संवेदनशील आवश्यकता है। आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण से छात्राएं मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनेंगी तथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए उनमें आत्मविश्वास विकसित होगा।
अकादमिक प्रभारी एवं महिला अध्ययन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. निशा गोयल ने प्रशिक्षण के संबंध में छात्राओं को सामान्य दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आत्मसुरक्षा का अभ्यास छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और उन्हें अपनी सुरक्षा के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर दूसरे लोगों की सहायता करने में भी सक्षम बनाएगा।
पंच, किक और ब्लॉक जैसी तकनीकें सीखेंगी छात्राएं
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आईं प्रशिक्षिका निर्मला ने छात्राओं को आत्मसुरक्षा प्रशिक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान समय की पाबंदी और ड्रेस कोड से जुड़े निर्देश भी दिए। छात्राओं को हाथ-पैर, घुटने और कोहनी का उपयोग करते हुए आत्मरक्षा की बुनियादी तकनीकों की जानकारी दी गई। इनमें पंच, किक और ब्लॉक जैसी तकनीकें शामिल हैं।
सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण में शामिल होने वाली छात्राओं के लिए प्रतिदिन स्वास्थ्यप्रद अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाएगी।
उद्घाटन सत्र में डॉ. कविता आचार्य, डॉ. अलका गोयल, डॉ. लक्ष्मी गुप्ता, डॉ. सरोज, विनय खंडेलवाल, हरीश स्वर्णकार और अंजू मीणा सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
RAS से IAS बने 16 अधिकारी, लिस्ट में CM की संयुक्त सचिव भी; अब किसे मिलेगी नई जिम्मेदारी?
RSS जिला प्रचारक से मारपीट, थानाधिकारी समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पति-पत्नी की एक जगह पोस्टिंग पर राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला, फिर भी कर्मचारियों के लिए खुला ये रास्ता
