भुसावर
समाजवादी विचारक और भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन ने रविवार को जिले के बड़े और ऐतिहासिक गांव पथैना के बिहारी जी मन्दिर पर आयोजित किसान सभा में कहा कि भाजपा 2014 में जिन वायदों को करके सत्ता में आई थी वो अधिकांश झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने नारा दिया था कि ‘खाऊंगा ना खाने दूंगा’ लेकिन अब भाजपा खाने और भ्रष्टाचार करने वालों को अपने साथ लेकर उन्हें बचाने का काम कर रही है।
पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, 15 लाख रुपये खाते में आने तथा किसानों की आय दुगनी, स्मार्ट सिटी बनाने जैसे अनेक वायदे किए थे जो जुमले और झूठे साबित हुए हैं। भाजपा ने जरूरत नहीं होने के बाद भी सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी दलबदलुओं को अपनी पार्टी में शामिल किया है।
पंडित रामकिशन ने कहा कि देश में लगातार आर्थिक गैर बराबरी बढ़ रही है। देश में एक प्रतिशत लोगों की आमदनी देश की 22 % लोगों की आमदनी के बराबर है। जबकि देश की 53% संपत्ति मात्र एक प्रतिशत अमीर लोगों के पास है। उन्होंने कहा कि सबसे अमीर लोग 5% टैक्स देते है क्योंकि सरकार उन्हें करों में राहत देती रहती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं को नहीं सुधारा तो इनका हाल भी कांग्रेस जैसा ही होगा।
पंडित रामकिशन ने कहा कि यहां पानी का गम्भीर संकट है और जब तक पानी और रोजगार का प्रबंध नहीं होगा तब तक लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि भरतपुर जिले में कांग्रेस भी निष्क्रिय है। वह भी जनहित के मुद्दों पर कभी संघर्ष नहीं करती। कांग्रेस भरतपुर में बड़े नेताओं का जन्म दिन मनाने और श्रदांजलि और शोक सभा आयोजित करने तक ही सिमट गई है। उसके अलावा वह कहीं दिखाई नहीं देती। कांग्रेस को भी अपने विरोधी दल के धर्म को निभाना चाहिये क्योंकि निरंकुश सरकारों के सामने मजबूत विपक्ष का होना जरूरी होता है।
सभा में किसान नेता पूर्व जिला पार्षद इन्दल सिंह जाट ने कहा कि आज सबसे बड़ा संकट पानी और रोजगार का है। रोजगार के लिये लोग पलायन कर रहे हैं जबकि बगैर सिंचाई पानी के खेती बंजर और घाटे वाली हो गई है। खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है और किसान कर्जदार हो चुका है। उन्होंने कहा कि या तो सरकार खेती के काम आने वाली चीजों के दाम कम करे या किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिया जाये।
इन्दल सिंह ने कहा कि भरतपुर और डीग में बढ़ती बेरोजगारी के लिये प्रदूषण रहित उद्योग धन्धे लगने चाहिये। उन्होंने कहा कि भरतपुर जिले को इआरसीपी – पीकेसी के तहत प्रथम चरण में ही शामिल करके बाणगंगा नदी ‘ गम्भीर और रुपारेल में पानी लाना चाहिये। यहां सिंचाई की बात तो अलग है पेयजल का भी संकट पैदा हो गया है, अधिकांश किसानों के गहरे ट्यूबबैल सूख चुके है। उन्होंने पांचना बांध के पानी का बंटवारा कर भरतपुर के पानी का हिस्सा तय करने तथा कई दशक से सूखी पड़ी बाणगंगा नदी को गम्भीर नदी से जोड़ने और यमुना जल समझौते के मुताबिक सरकार से हिस्से का सम्पूर्ण पानी लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारें भरतपुर के साथ भेदभाव करती हैं और अधिकांश चुने हुए राजनेता जन समस्याओं के निराकरण में रुचि नहीं लेते जिसकी बजह से आज भरतपुर और डीग विकास में बहुत पीछे चले गये हैं। सभा में किसानों ने भरतपुर डीग जिले के समूचे पुराने सिंचाई सिस्टम को दुरुस्त करने के लिये बजट देने तथा जिले में और नये बांध बनाने की मांग की।
सभा में मौजूद किसानों ने पानी और रोजगार के लिये वर्ष 2007 से लगातार संघर्ष कर रहे पूर्व सांसद पंडित रामकिशन और उनके राजनैतिक सहयोगी इन्दल सिंह जाट के लगातार संघर्ष की सभी ने प्रशंसा की और उनका जोरदार स्वागत किया गया तथा आन्दोलन में सहयोग करने का वायदा किया। किसानों ने वैर के सीता बांध को विकसित कर बन्ध बारैठा पाइप लाइन स्कीम से जोड़ने की मांग की।
सभा में सरपंच बृजेश फौजदार, ठाकुर रमेश बाबा, सरपंच हुक्म सिंह झारौठी, किसान नेता घनश्याम गाजीपुर, ठाकुर रोशन सिंह पहलवान, ठाकुर पुष्कर सिंह, ठाकुर तेज सिंह, ठाकुर यादराम सिंह, ठाकुर नेकराम सिंह, ठाकुर दर्याब सिंह सूबेदार, ठाकुर गोविन्द सिंह, रामकुमार सिंह भाकियू ने अपने विचार प्रकट किये। सभा की अध्यक्षता ठाकुर हिम्मत सिंह ने की जबकि संचालन सरपंच बृजेश सिंह ने किया।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
बैंक मैनेजर और कस्टमर में गुत्थमगुत्था, जानें पूरा मामला | देखें ये Video
7th Pay Commission: DA Hike को लेकर कर्मचारियों को होना पड़ सकता है इस बार मायूस, जानिए वजह
Judgment: कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कह दी बड़ी बात | जानें क्या है पूरा मामला
EPFO 3.0: करोड़ों कर्मचारियों को मिलने जा रहा है बड़ा तोहफा, सरकार करेगी PF में बदलाव | खत्म हो जाएगी ये लिमिट, हाथ में आएगी मोटी पेंशन | ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा
ESIC लाभार्थियों के लिए केंद्र सरकार कर रही ये बड़ा काम, 14.43 करोड़ लोगों को होगा फायदा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
