लखनऊ
भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 91 प्रत्याशियों की 7वीं लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में 17 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। इस लिस्ट में चौथे और 5वें चरण के उम्मीदवारों के नाम हैं। भाजपा अब तक 295 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है।
नई लिस्ट में 13 मंत्री हैं। वहीं 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है। महिलाओं में 4 ब्राह्मण, 4 SC और 1 ठाकुर वर्ग से हैं। इनके अलावा योगी के मीडिया सलाहकार शलभमणि को देवरिया से टिकट दिया गया है। योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उतारा गया है। इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता को टिकट दिया गया है। सबसे चर्चित अयोध्या सीट से वेद प्रकाश गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा का केसरगंज से टिकट काट कर उनके बेटे को दिया गया है।
राज्यमंत्री श्रीराम चौहान अब धनघटा की जगह खजनी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। एक दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए प्रियंका गांधी के सलाहकार टीम के सदस्य और पूर्व सांसद राकेश सचान को भोगनीपुर से टिकट दिया गया है। वहीं गोंडा के करनैलगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का टिकट कटा है। लल्ला भैया 6 बार के विधायक रहे हैं।
गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है। वहीं, बहराइच में कैसरगंज सीट से सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के बेटे गौरव वर्मा को उतारा गया है। यह सीट मुकुट की थी। नीचे देखें पूरी सूची:
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- जयपुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, एक ही दिन होंगे कई आयोजन
- जयपुर के डॉ. संजीव अग्रवाल को मिली नई जिम्मेदारी, बिगाटेक में बने स्वतंत्र निदेशक
- भरतपुर के क्रिकेट को मिली बड़ी खुशखबरी, राजस्थान की रणजी टीम में तीन खिलाड़ियों की एंट्री; चौथे को भी जगह
- 10वीं बोर्ड वालों के लिए बड़ा बदलाव, नंबर कम आए तो मई में फिर परीक्षा; मगर सबको नहीं मिलेगा मौका
- यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन ने बरपाया कहर, मुख्य इमारत तबाह; 52 साल के कर्मचारी की मौत | देखें वीडियो
- टोंक के कलापर्व में चमका कोटा का नाम, डॉ. रमेश चन्द मीणा को मिला राष्ट्रीय युवा कला रत्न सम्मान
- विदेश से मेडिकल पढ़कर लौटे छात्रों के लिए राहत, FMG स्टाइपेंड पर बनी सहमति; अब शुरू होगी प्रक्रिया
- नदबई में ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ को मिली नई कमान, पूनम अध्यक्ष तो रवीना-ऋतु को मिली अहम जिम्मेदारी
- ब्लिंकिट के डार्क स्टोर में खुली लापरवाही की परतें, 13 डिग्री पर रखा था पनीर-चीज; 164 पैकेट नष्ट
- मैदान अधूरा, सुविधाएं सीमित और उम्मीदें पदक की… ऐसे कैसे तैयार होंगे राजस्थान के चैंपियन?
