UP: ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी, ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर पिता-पुत्र और बहू की हत्या

मैनपुरी 

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद सनसनी फ़ैल गई। रास्ते के विवाद ने इना बड़ा रूप लिया कि दबंगों ने एक ही परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर पिता-पुत्र और बहू को मौत की नींद सुला दिया। एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है  इस घटना तनाव पैदा हो गया है। एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच जुट गई है।

GST चोरी पर नकेल कसने को सरकार उठाने जा रही यह सख्त कदम, अब बचना हो जाएगा नामुमकिन | जानिए कैसे हो रही है GST की चोरी और कैसे लगा 54 हजार करोड़ का चूना

ट्रिपल मर्डर की यह वरदात मैनपुरी के करहल थाना इलाके में गांव नगला अतिराम की है। इस गांव में कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को इसी विवाद को लेकर सोबरन ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इसमें कायम सिंह (50), उनके पिता रामेश्वर सिंह (75) और ममता पत्नी वीकेश (27) की मौके पर ही मौत हो गई।

गोली लगने से परिवार की एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

ग्रामीणों ने बताया, ”दिन के करीब दो बजे होंगे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो रामेश्वर दयाल के घर में चीख-पुकार मची हुई थी। पता चला कि कायम सिंह को बीच सड़क में गोली मार दी गई है।” ग्रमीणों ने यह भी बताया कि कायम सिंह की गांव के बाहर एक छोटी सी दुकान है। वारदात को पहले वहां अंजाम दिया गया। इसके बाद हत्यारोपी सीधे अपने ताऊ के घर पहुंचा और दो और लोगों की हत्या कर दी।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें 

GST चोरी पर नकेल कसने को सरकार उठाने जा रही यह सख्त कदम, अब बचना हो जाएगा नामुमकिन | जानिए कैसे हो रही है GST की चोरी और कैसे लगा 54 हजार करोड़ का चूना

अमृत की पुड़िया जैसा है…

गहलोत ने महिला का हटाया घूंघट तो खड़ा हो गया बवाल, भाजपा ने पूछा फिर ये सवाल

RAS के 900 पदों पर भर्ती के लिए जल्दी जारी होगा नोटिफिकेशन | कार्मिक विभाग ने RPSC को भेजा भर्ती का पत्र

राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार की होगी शुरुआत, मिलेंगे 11-11 लाख, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल