गहलोत ने महिला का हटाया घूंघट तो खड़ा हो गया बवाल, भाजपा ने पूछा फिर ये सवाल

जयपुर 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई राहत शिविर में  उनसे मिलने आई एक महिला का घूंघट क्या उठा दिया कि इस पर बवाल खड़ा हो गया। भाजपा ने इसका एक वीडियो ट्वीट करते हुए बड़ा सवाल खड़ा किया और गहलोत को घेरा और उस घेरे में गहलोत फंस गए। महंगाई राहत शिविर में सीएम से मिलने आई एक महिला से कहा कि अब जमाना चला गया, घूंघट ऊपर करें। इससे पहले कि महिला घूंघट उठाती; सीएम गहलोत ने खुद घूंघट उठा दिया। और उस महिला को अपना आशीर्वाद भी दिया।

बस इसी पर भाजपा ने गहलोत को घेरा और बड़ा सवाल खड़ा किया। भाजपा ने गहलोत के वीडियो को ट्वीट कर निशाना साधा और बुर्के का मुद्दा उठाया दिया। भाजपा ने सीएम से पूछा- गहलोत जबरदस्ती घूंघट हटा रहे हैं, लेकिन बुर्के को लेकर उनकी बोलती बंद क्यों हो जाती है। क्यों कांग्रेस हिजाब का समर्थन करती है।

गहलोत का यह वीडियो बांसवाड़ा के महंगाई राहत शिविर का है जो अब वायरल हो रहा है। गहलोत महिलाओं से घूंघट हटाने को कह रहे हैं। इस पर खुद घूंघट को ऊपर करते हुए कहते हैं- ‘घूंघट निकाल, घूंघट का जमाना गया अब, भी के सामने क्या घूंघट निकालना।’  इसके बाद गहलोत आगे बढ़ते हैं और एक मुस्लिम महिला बुर्के में दिखती है। गहलोत उससे भी बात करते हैं; लेकिन बुर्के या हिजाब को लेकर कुछ नहीं कहते। भाजपा ने इसी बात पर एतराज जताया है।

भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने ट्वीट किया, ‘फर्क साफ है। कांग्रेस के सीएम को जबरदस्ती महिलाओं का घूंघट हटाना है। इसके लिए वह बाकायदा अभियान चलाते हैं, लेकिन बुर्के पर बोलती बंद हो जाती है और इनके आलाकमान हिजाब का समर्थन करते हैं। इस तरह कांग्रेस ने भारत को बर्बाद किया। ये दोगलापन नहीं तो और क्या !”

राजस्थान बीजेपी के एक अन्य नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज ने ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी कह रहे हैं कि घूंघट का जमाना गया अब बात बिलकुल सही है, पर खाली घूंघट का?’ भाजपा का आरोप है कि गहलोत सिर्फ घूंघट प्रथा के खिलाफ बोलते हैं, जबकि बुर्का और हिजाब का विरोध नहीं करते हैं।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नि:शुल्क और नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

RAS के 900 पदों पर भर्ती के लिए जल्दी जारी होगा नोटिफिकेशन | कार्मिक विभाग ने RPSC को भेजा भर्ती का पत्र

राजस्थान साहित्य प्रोत्साहन पुरस्कार की होगी शुरुआत, मिलेंगे 11-11 लाख, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल

जज ने नहीं सुना केस तो वकील ने रोक दी कोर्ट की कार्यवाही, फिर कर दी हाईकोर्ट में शिकायत | इसके बाद हुआ ये