भरतपुर
राजस्थान क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 14 नवंबर से जयपुर ज़िले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए भरतपुर जिले की टीम बनाने हेतु एक दिवसीय चयन ट्रायल 9 नवंबर को सुबह 8 बजे से एस.आर क्रिकेट एकेडमी सैंट्रल एकेडमी स्कूल कैंपस सेवर मथुरा बाईपास रेड भरतपुर पर रखी गई है।
जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के सचिव शत्रुधन तिवारी ने बताया कि खिलाड़ियों के दस्तावेजों का बायोमेट्रिक तरीके से सत्यापन किया जाएगा और जो भी खिलाड़ी सत्यापन के दौरान फर्जी पाये जाएंगे उन सभी खिलाड़ियों पर जिला क्रिकेट संघ सख्त कार्रवाई करेगा जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के मध्य हुआ है। वही खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र (डिजिटल वाला) मूल निवास प्रमाण पत्र (डिजिटल वाला) आधार कार्ड तथा तीन साल की मार्कशीट एवं माता-पिता का आधार कार्ड व वोटर आईडी कार्ड आदि साथ लेकर आएं एवं खिलाड़ियों की आधार हिस्ट्री अपडेट भी चैक की जाएगी तथा ये सभी दस्तावेज ओरिजिनल होने चाहिए एवं खिलाड़ी अपनी पहनने वाली सफ़ेद किट एवं क्रिकेट खेलने का सामान भी साथ लेकर आवे सचिव ने यह भी बताया कि इस चयन ट्रायल के बाद भरतपुर जिले की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
Judgment: बच्चे का भरण-पोषण पति की जिम्मेदारी भले ही पत्नी की आय कितनी भी हो: हाईकोर्ट
इस स्टेट में हो रही है असिस्टेंट प्रोफेसर के 2424 पदों पर भर्ती, इस डेट से करें अप्लाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
