मुस्कान एक पहल संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को सिलवाकर पेंट-शर्ट वितरित किए। साथ ही 50 किलो आटा देकर मानव सेवा का संदेश दिया।
भुसावर। सेवा और संवेदना का खूबसूरत उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब मुस्कान एक पहल संस्था ने अपनी फ्री टिफिन सेवा से जुड़े जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच वस्त्र वितरण का आयोजन किया। संस्था की ओर से महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को सिलवाकर पेंट-शर्ट वितरित किए गए।
भोर के अंधेरे में ACB का धावा | 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
संस्था की सक्रिय कार्यकर्ता रेणु मित्तल ने बताया कि जयपुर निवासी जनक बहन ने अपनी भावुक व्यथा साझा करते हुए कहा कि इस पृथ्वी पर जन्म लेने वाले हर महिला और पुरुष के लिए परमात्मा किसी न किसी रूप में सहायता का रास्ता जरूर बनाता है। आर्थिक अभावों में जीवन जी रहे लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए वह किसी को अपना दूत बनाकर भेजता है।
दानदाता ने कहा कि उन्हें सपनों में जरूरतमंदों की सहायता करने का संदेश मिला और उसी प्रेरणा से उन्होंने यह सेवा कार्य करने का निर्णय लिया। उन्होंने इसे परमात्मा के आदेश को पूरा करने का एक छोटा प्रयास बताया।
इस दौरान करीब तीन दर्जन जरूरतमंद महिला-पुरुषों को वस्त्र वितरित किए गए। साथ ही उनके लिए कपड़ों की सिलाई की व्यवस्था कराई गई और भोजन की सहायता के रूप में 50 किलो आटा भी दिया गया। संस्था से जुड़े लोगों ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखकर उन्हें आत्मिक सुकून मिला। कार्यक्रम में लोकेश अग्रवाल, टीपू जोगी और मुरारी लाल का विशेष सहयोग रहा।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
