भुसावर में बादशाह की हौद मोक्षधाम पर सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। सजीव झांकियों और विशाल कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को भक्तिमय बना दिया।
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
भुसावर (विष्णु कुमार)
भुसावर में गुरुवार से भक्ति, अध्यात्म और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब कस्बे के सुहारी सड़क मार्ग स्थित बादशाह की हौद मोक्षधाम में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। आकर्षक सजीव झांकियों, बैण्ड-बाजों और जयकारों के बीच निकली विशाल कलश यात्रा ने पूरे कस्बे को भक्तिमय रंग में रंग दिया।
भोर के अंधेरे में ACB का धावा | 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार
कथा व्यास पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 08 बजकर 15 मिनट पर कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकालकर किया गया। यात्रा में सैकड़ों मातृशक्ति महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर हिस्सा लिया। धार्मिक भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुनों के बीच निकली यह यात्रा श्रद्धा और आस्था का विराट दृश्य बन गई।
कलश यात्रा में राधा-कृष्ण, भगवान शिव और त्रिशूल पर जीवित सर्पों की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान दूर-दराज से पधारे संत दीनबंधु महाराज की उपस्थिति ने आयोजन को और आध्यात्मिक बना दिया। श्रीधाम वृन्दावन से आए विद्वान पण्डित शुभम, राज और धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में निकली यह यात्रा हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मंदिर से शुरू होकर कानूनगो मोहल्ला, पुरानी अनाज मंडी, मुख्य बाजार, सपाट, बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धर्म ध्वजा फहराते हुए सामूहिक रूप से इस पावन कथा के शुभारंभ में भाग लिया।
इसके बाद बादशाह की हौद मोक्षधाम में कथा व्यास पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्र ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया और पितृ आह्वान में संकल्प दिलाया। आयोजन समिति के अनुसार 14 मई गुरुवार तक प्रतिदिन दोपहर 03 बजे से सायं 07 बजे तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन होगा।
विशेष बात यह रही कि पहली बार पितृ आह्वान संकल्प हेतु बादशाह मोक्षधाम में इतने भव्य स्तर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। वहीं आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
‘नई हवा’ की खबरों से जुड़ने के लिए हमारे WhatsApp Channel को follow करें ।
