भोर के अंधेरे में ACB का धावा | 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी गिरफ्तार

जयपुर (Jaipur) में 960 करोड़ के जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने पूर्व पीएचईडी मंत्री महेश जोशी को गिरफ्तार किया। अलसुबह हुई कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप।

जयपुर 

जयपुर में गुरुवार अलसुबह राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने जल जीवन मिशन के कथित 960 करोड़ रुपए के घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व पीएचईडी मंत्री डॉ. महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम सुबह करीब 5 बजे उनके घर पहुंची और पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर सीधे जांच टीम के सामने पेश किया गया।

यह वही मामला है जिसमें हर घर तक नल से जल पहुंचाने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। एसीबी पहले ही विभाग के तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुबोध अग्रवाल को गिरफ्तार कर चुकी है और अब जांच की आंच सीधे पूर्व मंत्री तक पहुंच गई है।

एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार, जल जीवन मिशन घोटाले की जांच कर रही एसआईटी ने पूछताछ के बाद महेश जोशी की गिरफ्तारी की कार्रवाई की। आरोप है कि पीएचईडी मंत्री रहते हुए उन्होंने टेंडर जारी करने के बदले रिश्वत ली। इसी आधार पर एसीबी ने वर्ष 2024 में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

इस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रहा है। ईडी ने अप्रैल 2025 में महेश जोशी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद वे करीब सात महीने जेल में रहे और बाद में 3 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी।

घोटाले की जांच लगातार गहराती जा रही है। एसीबी पहले ही 10 अभियंताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद लंबे समय तक जांच एजेंसियों को चकमा देने वाले तत्कालीन एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल भी गिरफ्त में आ गए। फिलहाल इस केस में तीन आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं, जिन्हें अदालत ने मफरूर घोषित कर दिया है। एसीबी अब उनकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाकर जब्ती की तैयारी में है।

इससे पहले 17 फरवरी को एसीबी ने करीब 15 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि जल जीवन मिशन घोटाले की जांच और बड़े खुलासों की तरफ बढ़ सकती है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

बचपन में डायबिटीज पर ‘नेशनल एक्शन प्लान’: हर बच्चे की स्क्रीनिंग, फ्री इलाज का वादा | 4T फॉर्मूला से होगी जल्दी पहचान, देशभर में लागू होगा नया सिस्टम

अब टोल पर नहीं लगेगा ब्रेक: देश का पहला ‘बिना बैरियर’ सिस्टम लॉन्च | गाड़ी दौड़ेगी, पैसा अपने आप कटेगा

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें