भुसावर में मुस्कान एक पहल को मिली नई साइकिल

भुसावर में जरूरतमंदों को घर-घर निःशुल्क भोजन पहुंचाने वाली मुस्कान एक पहल को किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास की संस्थापिका रेणु मित्तल ने नई साइकिल भेंट की।

बारिश में खेत में फंसे 8 घुमंतू परिवारों तक पहुंची ‘मुस्कान’, राशन-कपड़ों से मिली राहत | 40 महिला, पुरुष और बच्चों के लिए संस्था ने जुटाई मदद

भुसावर में बारिश के बीच खेत में त्रिपाल के नीचे रह रहे 8 घुमंतू परिवारों के 40 महिला, पुरुष और बच्चों तक मुस्कान एक पहल संस्था ने राशन और कपड़े पहुंचाए।

Bhusawar News: भूखों को परोसी खीर-पूड़ी, गायों और पक्षियों का भी रखा ध्यान

भौमवती अमावस्या पर मुस्कान एक पहल संस्था ने जरूरतमंदों के लिए भंडारे का आयोजन किया। गायों को हरी सब्जियां खिलाई गईं और पक्षियों के लिए दाना डालकर सेवा का संदेश दिया गया।

पति गया, फिर बेटा-बहू भी छिन गए… अब विक्षिप्त बेटे और दो पोतों के सहारे थी बुजुर्ग मां, संस्था ने बढ़ाया मदद का हाथ

भुसावर की एक असहाय बुजुर्ग विधवा को मुस्कान एक पहल संस्था ने मदद का सहारा दिया। अरविंद मित्तल, लोकेश अग्रवाल और सहयोगियों के प्रयास से महिला को जयपुर के ओमाश्रय सेवाधाम पहुंचाया गया।

भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न

भुसावर में किरोड़ी लाल मित्तल स्मृति न्यास द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के नौवें पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया। दो वर्षों से चल रही इस पहल का उद्देश्य कस्बे के इतिहास और विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ना है।

मुस्कान एक पहल का मानवीय अभियान | जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां, पुरुषों को सिलवाकर दिए पेंट-शर्ट

मुस्कान एक पहल संस्था ने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को सिलवाकर पेंट-शर्ट वितरित किए। साथ ही 50 किलो आटा देकर मानव सेवा का संदेश दिया।

विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर

भुसावर में विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी के लिए मुस्कान एक पहल संस्था ने 31,000 रुपये की सहायता दी। विवाह खर्च, भोजन और जरूरी सामग्री का सहयोग किया गया।

हनुमान जयंती पर सेवा का सुंदर उपहार | भुसावर में मंदिर परिसर में लगवाई गईं दो सार्वजनिक बैंच

भुसावर में हनुमान जयंती के अवसर पर अथाई वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में भामाशाह राम चरण शर्मा (बच्चू बाबूजी) ने मुस्कान एक पहल की प्रेरणा से श्रद्धालुओं के लिए दो सार्वजनिक बैंच लगवाईं।

जनसहयोग से ‘मुस्कान’ ने लिखी सेवा की नई इबारत | स्कूल, मंदिर, बस अड्डे से मोक्षधाम तक लगाए दो दर्जन बैंच | अब पक्षियों के लिए 5 लाख की लागत से बनेगा विशाल पक्षीघर

मुस्कान एक पहल संस्था ने जनसहयोग से भुसावर के स्कूल, मंदिर, बस अड्डा और मोक्षधाम सहित कई स्थानों पर दो दर्जन बैंच लगाकर जनसेवा की मिसाल पेश की।

मुस्कान एक पहल की जनसेवा | भुसावर में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए आरामदायक बैंच

आम जन की सुविधा सबसे पहले — इसी सोच के साथ मुस्कान एक पहल संस्था ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लोगों के बैठने के लिए आरामदायक बैंच लगाने का कार्य शुरू