जोधपुर से 22 राज्यों तक फैला 524 करोड़ का फर्जीवाड़ा | ईमित्र सेंटर बना आधार घोटाले का अड्डा, 240 फर्जी फर्मों का खुलासा | चार्टर्ड अकाउंटेंट भी जांच के घेरे में

जोधपुर 

राजस्थान के जोधपुर में एक ईमित्र संचालक द्वारा आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर 22 राज्यों में 240 फर्जी फर्में बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सरकार को इस स्कैम से अब तक करीब 524 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
जोधपुर जिला पश्चिम पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो मास्टरमाइंड और कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट अब जांच के घेरे में हैं।

फर्जी पते, फर्जी सील, फर्जी रजिस्ट्रेशन: कैसे चला स्कैम?

डीसीपी राजर्षि राज वर्मा के अनुसार, जोधपुर के मसूरिया क्षेत्र स्थित निहारिका ईमित्र संचालक प्रवीण पंवार के पास कई राजपत्रित अधिकारियों की नकली सीलें बरामद की गईं।

इन सीलों के जरिए आधार कार्डों में पते बदले गए — नए पते देश के अलग-अलग राज्यों के दर्शाए गए, ताकि वहां फर्जी मोबाइल नंबर लेकर बैंक खाते खोले जा सकें और फर्म रजिस्ट्रेशन कराया जा सके।

240 में से 152 फर्में एक्टिव, पर मौके पर कोई नहीं

पुलिस और जीएसटी विभाग ने संयुक्त सत्यापन में पाया कि:

  • 240 फर्मों में से 152 फर्में अलग-अलग राज्यों में रजिस्टर्ड हैं।
  • राजस्थान में 29 फर्में, जिनमें से 16 का रजिस्ट्रेशन रद्द किया गया है।
  • भौतिक सत्यापन में कई फर्में मौके पर नहीं मिलीं, लेकिन बैंक ट्रांजेक्शन लगातार चल रहे थे।

278 करोड़ का इनपुट, 246 करोड़ पास ऑन | इनवॉइस बना हथियार

जांच में सामने आया कि:

  • फर्मों ने 278 करोड़ के फर्जी इनवॉइस से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) लिया।
  • वहीं 246 करोड़ का फर्जी इनपुट दूसरे व्यापारियों को पास ऑन किया गया।
  • इस तरह सरकारी खजाने को कुल 524 करोड़ की चपत लगी है।

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

CA भी फंसे, मास्टरमाइंड अब रडार पर

  • पुलिस को शक है कि यह पूरा नेटवर्क चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मिलीभगत से चला।
  • सभी दस्तावेजों में वैधता और टैक्स रिटर्न भरने में CA की भूमिका निर्णायक रही है।
    पुलिस और टैक्स विभाग अब तेजी से मास्टरमाइंड तक पहुंचने की दिशा में काम कर रहे हैं।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 62 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के कलक्टर बदले, 21 को अतिरिक्त प्रभार | यहां देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में अगले 4 दिन तक बिन रुके बरसेगा कहर | 22 से 25 जून तक मौसम विभाग का रेड अलर्ट, इन जिलों में रहेगी भारी बारिश की चेतावनी

PNB के दो वरिष्ठ अफसर गिरफ्तार | 183 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई | कोलकाता से चल रहा था नकली बैंक गारंटी का सिंडिकेट

सरकार का बड़ा फैसला: अब NPS वालों को भी मिलेगा OPS का सबसे बड़ा लाभ | जानिए कब और कैसे मिलेगा फायदा

रेलवे में टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती | ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा मौका, इस डेट से आवेदन शुरू

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें