कोटा
उदयपुर में आयोजित इंडियन अकाउंटिंग संगठन (Indian Accounting Association) के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कोटा विश्वविद्यालय ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर मीनू माहेश्वरी ने न केवल सम्मेलन में भाग लिया, बल्कि वे तकनीकी सत्र की को-चेयरमैन भी रहीं।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राज्यपाल हरीभाऊ किशनराव बागडे रहे, जबकि महिला एवं बाल विकास मंत्री प्रोफेसर मंजू बाघमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उद्घाटन समारोह में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और नीति विशेषज्ञों की बड़ी उपस्थिति रही।
इस सम्मेलन में देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों से आए 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी देश के 18 राज्यों से पहुंचे थे। तकनीकी सत्रों में शोधार्थियों ने वित्तीय अनुशासन, कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व, एफडीआई और नवाचार से जुड़े अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
प्रोफेसर मीनू माहेश्वरी, जो इंडियन अकाउंटिंग संगठन की कोटा शाखा की महासचिव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं, ने इस सम्मेलन में संस्थागत प्रतिनिधित्व किया। उनके साथ कोटा शाखा के अध्यक्ष प्रोफेसर अशोक कुमार गुप्ता ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
कोटा विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के शोधार्थियों ने प्रो. माहेश्वरी और प्रो. गुप्ता के निर्देशन में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए।
प्रज्ञा गौड़ ने “CSR Compliance and Contribution in Power Sector PSUs of India” पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया।
रूपाली लोक ने “The Interplay of Foreign Direct Investment in Unravelling the Nexus of Technology Innovation and Economic Dynamics” विषय पर अपना शोध प्रस्तुत किया।
प्रियंका ने “Impact of Corporate Social Responsibility on Financial Performance of Indian Banks” पर अपना शोध पत्र दिया।
इसके अतिरिक्त पल्लवी और नूपुर तिवारी ने भी अपने शोध कार्य प्रस्तुत कर विभाग का गौरव बढ़ाया।
कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने प्रोफेसर मीनू माहेश्वरी और सभी शोध छात्राओं को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए विभाग के प्रयासों की सराहना की।
यह सम्मेलन जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर और इंडियन अकाउंटिंग एसोसिएशन, उदयपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
स्वदेशी ‘Mappls’ ने दी Google Maps को चुनौती | मंत्री अश्विनी वैश्णव बोले– ‘Good features… Must Try’
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
