भरतपुर में एकता फाउंडेशन के होली मिलन समारोह में जमकर मचा धमाल, होली के गीतों पर खूब झूमे

भरतपुर 

सामाजिक सरोकार के लिए बने एकता फाउंडेशन की ओर से होली मिलन समारोह का धमाकेदार आयोजन पूर्व सांसद पंडित रामकिशन के मुख्य आतिथ्य में कुम्हेर गेट पर किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता होली के गीतों पर झूम कर नाचे।

CM अशोक गहलोत और पूर्व CM वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव | दोनों ही दलों में हड़कंप, शीर्ष नेतृत्व से मिल चुके हैं दोनों ही नेता

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित करके की गई इसके उपरांत मुख्य अतिथि पंडित रामकिशन का साफा- माला से सम्मान किया गया इस मौके पर अपने उद्बोधन में रामकिशन ने कहा कि समाज में हर त्योहार का अपना महत्व होता है। इनमें होली सबसे खास है। यह त्यौहार प्रेम और खुशी का पर्व है और इसी प्रेम और खुशी को बांटने के लिए होली  मिलन समारोह मनाया जाता है। एकजुटता का संदेश होली मिलन से समाज को मिलता है।

संस्था के वरिष्ठ सदस्य गिरजाशंकर शर्मा ने कहा कि  एकता फाउंडेशन की नीव समाजिक सरोकार के लिए रखी गयी है। उम्मीदों का यह बीज एक दिन भगवान परशुराम की कृपा से बट वृक्ष जरूर बनेगा।

पिता ने दो बेटियों, पत्नी और दोहिते को कुल्हाड़ी से काट डाला | सोते हुए परिवार पर ताबड़तोड़ वार किए, दो बेटियों की मौत

समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर व गले मिलकर होली की बधाई दी। सदस्यों का आपस में  पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़े। होली मिलन का भव्य कार्यक्रम हृदय की गहराईयों को छू लेने वाला था। कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। सदस्यों के मधुर गायन और होली नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी राखी गई।

समारोह में मनोज शर्मा, सुरेश शर्मा, राजेंद्र भरद्वाज, पवन पाराशर, दुष्यंत शर्मा, राजेंद्र दंडोतिया, विष्णु शर्मा, पीयूष जयशंकर टाइगर, विनोद उपाध्याय वेदो, हरगोविंद मिश्रा, बलदेव स्वरूप मुद्गल, राकेश शर्मा, जीतू शर्मा, रामप्रकाश,  राजेंद्र शर्मा,  विजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, रविंद्र कुमार, सुशील शर्मा, मनीष उपाध्याय, राकेश शर्मा, विवेक गुल्ला, दिनेश शर्मा, राजेंद्र अनुरागी, प्रवेश शर्मा, पदमा मीरोचा, महेश शर्मा, अखलेश सारस्वत, गिरिजा शंकर आदि सदस्य उपस्थित रहे। आभार गिरजाशंकर शर्मा द्वारा जताया गया। संचालन कवि रेनदीप गौड़ ने किया।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

CM अशोक गहलोत और पूर्व CM वसुंधरा राजे कोरोना पॉजिटिव | दोनों ही दलों में हड़कंप, शीर्ष नेतृत्व से मिल चुके हैं दोनों ही नेता

हाड़ौती के प्रसिद्ध कवि और टीचर शिवचरण सेन की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: बरेली, प्रयागराज और बांदा के जेल सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, अतीक अहमद के भाई अशरफ को दे रहे थे वीआईपी ट्रीटमेंट

RTH के खिलाफ डॉक्टर्स की हड़ताल ख़त्म, इन आठ बिंदुओं पर बनी सहमति

पिता ने दो बेटियों, पत्नी और दोहिते को कुल्हाड़ी से काट डाला | सोते हुए परिवार पर ताबड़तोड़ वार किए, दो बेटियों की मौत

कैसे भुलाएं?

बस सात साल और करिए इंतजार! अब 2030 के बाद हमेशा के लिए अमर हो जाएंगे आप

Good News: स्मॉल सेविंग्स स्कीम पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दरें | जानें नई दरें

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का