ग्रीन हार्टफुलनेस रन 16 नवंबर को उदयपुर में | पर्यावरण, फिटनेस और आध्यात्मिकता का अनोखा संगम

उदयपुर 

हार्टफुलनेस संस्था (Heartfulness Institute) द्वारा 16 नवंबर, रविवार को प्रातः 7:30 बजे “ग्रीन हार्टफुलनेस रन” का आयोजन चित्रकूट नगर ए-Block में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हेल्दी लाइफस्टाइल और आध्यात्मिकता को एक साथ जोड़कर समाज को जागरूक करना है।

हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र के समन्वयक डॉ. राकेश दशोरा ने बताया कि रन का फ्लैग-ऑफ विशेष रूप से इस संदेश के साथ किया जाएगा कि आधुनिक जीवनशैली के बीच प्रकृति और आध्यात्मिक संतुलन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। रन के दौरान प्रतिभागी पौधारोपण करेंगे और पर्यावरण जागरूकता संदेश भी साझा करेंगे।

2 किलोमीटर की रन में युवाओं और फिटनेस प्रेमियों की बड़ी भागीदारी

उदयपुर ग्रीन हार्टफुलनेस युवा समन्वयक दीपक मेनारिया ने बताया कि दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इवेंट के लिए पंजीकरण greenheartfulnessrun.com पर जारी है।

यह ग्रीन हार्टफुलनेस रन भारत के 119 स्थानों और राजस्थान के 51 स्थानों पर एक साथ आयोजित की जा रही है।

चित्रकूट नगर से भुवना मार्गों तक निर्धारित रूट

दौड़ निर्माणाधीन बहुमंजिला हार्टफुलनेस ध्यान केंद्र से शुरू होकर चित्रकूट नगर–भुवना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरेगी।

“हर वर्ष हम हजारों लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हैं” — डॉ. सुबोध शर्मा

कार्यक्रम प्रवक्ता डॉ. सुबोध शर्मा ने बताया कि फॉरेस्ट बॉय हार्टफुलनेस द्वारा यह मैराथन हर वर्ष आयोजित की जाती है, जिसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण, प्रदूषण स्तर कम करना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

22,000 से अधिक पेड़ लगाने की पहल सफल — मधु मेहता

उदयपुर जोन समन्वयक श्रीमती मधु मेहता ने बताया कि पिछले तीन संस्करणों में देशभर के लाखों प्रतिभागी इस अभियान से जुड़े हैं। इसी पहल के तहत 22,000 से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं, जिनके रखरखाव के लिए भी समुदाय को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तथा विभिन्न राज्यों के अधिकारियों का सहयोग इस अभियान को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रभावी पर्यावरणीय पहल बनाता है।

मुख्य अतिथि करेंगे फ्लैग-ऑफ

ग्रीन हार्टफुलनेस रन का फ्लैग-ऑफ डॉ. पुनीत शर्मा, वरिष्ठ अभ्यासी हार्टफुलनेस एवं संयुक्त निदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग उदयपुर, करेंगे। रन के समापन पर सामूहिक पौधारोपण भी किया जाएगा।

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अंता में BJP को करारी शिकस्त | कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया सब पर भारी, वसुंधरा के गढ़ में भगवा हुआ फीका

बिहार विधानसभा चुनाव: NDA को भारी बहुमत, महागठबंधन की बुरी हार

नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

अंता में BJP को करारी शिकस्त | कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया सब पर भारी, वसुंधरा के गढ़ में भगवा हुआ फीका

बिहार विधानसभा चुनाव: NDA को भारी बहुमत, महागठबंधन की बुरी हार

ऑफिस में अफसरों की रासलीला | अफसर को लेडी स्टाफ ने लगाया तिलक, ओढ़ाई चुनरी, फिर शुरू हुआ डांस | देखें ये वीडियो

कर्मचारियों की फाइलों में से गायब हो रहीं थीं बेटियां | अब केंद्र सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जारी किया ये स्पष्टीकरण

अब बच्चे भी कर सकेंगे UPI पेमेंट | RBI ने Junio Payments को दी मंजूरी, बिना बैंक अकाउंट के होगा ट्रांजेक्शन आसान

बिहार एग्जिट पोल में महागठबंधन को बड़ा झटका, NDA की बहार | जानिए किस सर्वे में किसका क्या हाल

अब चांदी पर भी मिलेगा लोन | RBI ने जारी किए नए नियम, इस डेट से होगा लागू

8th Pay Commission: नए साल में कर्मचारियों को मिल सकती है खुशखबरी! AICPI बढ़ोतरी से DA 60% छूने के आसार

‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।