केंद्र की घोषणा के तत्काल बाद राज्य कर्मचारियों का भी बढ़ा महंगाई भत्ता, आदेश जारी

जयपुर 

राजस्थान की गहलोत सरकार ने बुधवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के अनुरूप ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते तथा पेंशनर्स को देय महंगाई राहत की दर में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इससे पहले आज ही केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का तीन फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया था। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर राज्य कर्मचारियों को खुशखबरी दी।

अब राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 1 जनवरी, 2022 से 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर देय होगी। पूर्व में राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को 31 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत दर दी जा रही थी।

इस निर्णय का लाभ राजस्थान सिविल सेवा (पुनरीक्षित वेतन) नियम-2017 के आधार पर वेतन प्राप्त कर रहे करीब 8 लाख अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को मिलेगा। यह लाभ राज्य कर्मचारियों के अतिरिक्त कार्य प्रभारित, पंचायत समिति तथा जिला परिषद के कर्मचारियों को भी देय होगा।

कर्मचारियों की 1 जनवरी, 2022 से 31 मार्च, 2022 तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि उनके सामान्य प्रावधायी निधि, सामान्य प्रावधायी निधि-2004 या सामान्य प्रावधायी निधि-एसएबी खाते में जमा की जाएगी। माह अप्रैल, 2022 के वेतन जिसका भुगतान मई, 2022 में किया जाना है, से इसका नकद भुगतान किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा किए जाने के साथ ही, तुरंत प्रभाव से राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते की दर में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय किया है। राज्य सरकार इस बढ़ोतरी पर सालाना करीब 1435 करोड़ रूपए का वित्तीय भार वहन करेगी।

घूस लेते हुए पकड़े गए PWD XEN और ASI

जयपुर से लापता वकील की दोनों बेटियां लखनऊ में  मिलीं, डोर-टू-डोर बेच रहीं थीं सामान

UP में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक, सरकार ने किया रद्द, DIOS निलंबित

7th Pay Commission: केंद्र  सरकार ने  कर्मचारियों का बढ़ाया DA, जानिए कितना बढ़ा और कितना मिलेगा एरियर

18 घंटे बैंक के लॉकर में बंद रहे 84 साल के बुजुर्ग, सुबह बैंक खुला तो सामने आई लापरवाही

इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन की केंद्रीय चिकित्सा मंत्री के नाम मार्मिक चिट्ठी; न्याय करिए सरकार, डॉक्टर को मरना पड़े तो इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं

दौसा में महिला डॉक्टर के सुसाइड का मामला:  निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं ठप