जयपुर से लापता वकील की दोनों बेटियां लखनऊ में  मिलीं, डोर-टू-डोर बेच रहीं थीं सामान

जयपुर 

जयपुर से 55 दिन पहले लापता हुईं अधिवक्ता की दोनों नाबालिग बेटियां मिल गई हैं। दोनों बहनें लखनऊ में डोर-टू-डोर सामान बेचते हुए मिलीं। दोनों बहनें 3 फरवरी को स्कूल से लापता  हो गई थीं। राजस्थान और UP पुलिस उनकी जोरशोर से तलाश कर रही थी।  करीब 10,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी बच्चियों को खोजने में जुटे थे। जयपुर पुलिस उन्हें लखनऊ से जयपुर ला रही है। 

दोनों बहनों भावना (17) और रमा कंवर (16) पुत्री अवधेश कुमार पुरोहित करतारपुरा निवासी के लापता होने की रिपोर्ट  महेश नगर थाना में दर्ज कराई गई थी। दोनों बहनें 12वीं और 11वीं की छात्रा हैं। दोनों बहनें एक निजी स्कूल में पढ़ती हैं। इनको ढूंढ़ने के लिए जयपुर में वकीलों को आंदोलन तक करना पड़ा था। उसके बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी थी।  इनका पता लगाने के लिए राजस्थान और UP पुलिस ने आपसी समन्वय से इन दोनों को खोज निकाला। इसके लिए पुलिस को  दोनों नाबालिग बहनों के सैकड़ों पोस्टर और ग्रुप में फोटो रिलीज  करने पड़े थे। इसके बाद पुलिस इन बच्चियों तक पहुंची।

लखनऊ पहुंचने पर दोनों बहनों ने कई लोगों से मदद मांगी थी। एक ऑटो चालक को कहा था कि वह बच्चों को पढ़ाई करा सकती है। अगर किसी बच्चे को ट्यूशन की जरूरत है तो वह दे सकती है। कुछ दिन पीजी में बिताने के बाद लड़कियों को डोर-टू-डोर सामान बेचने का काम मिला था। सामान बिकने पर कुछ पैसा मिलने से वह अपना खाना-पीना और रहने का खर्च निकाल रही थी। दोनों बहनों ने घर से निकलने की बात पुलिस को अब तक नहीं बताई है।

DCP साउथ मृदुल कछावा भी दो दिन से लखनऊ में कैंप किए रहे। मंगलवार रात को पुलिस को जानकारी मिली थी कि बच्चियां लखनऊ में रहकर डोर-डू-डोर मार्केटिंग कर रही है। पुलिस मौके पर गई और बच्चियों को समझाकर अपने साथ लेकर आई। बच्चियां मिलने की जानकारी DCP साउथ मृदुल कछावा ने पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव को दी।

वकीलों को करना पड़ा आंदोलन
बालिकाओं के नहीं मिलने पर राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने विरोध प्रदर्शन किया था। वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने पुलिस आयुक्त से मामले की जांच उच्चाधिकारी से करवाने के साथ ही 28 मार्च तक प्रगति रिपोर्ट मांगी थी।

55 दिन बाद बच्चियों के मिलने की जानकारी एडिशनल कमिश्नर अजय पाल लांबा ने अपने फेसबुक पर भी अपडेट की। बच्चियों के मिलने की जानकारी मिलते ही परिवार में खुशियां दौड़ गईं।

UP में इंटरमीडिएट का अंग्रेजी का पेपर लीक, सरकार ने किया रद्द, DIOS निलंबित

7th Pay Commission: केंद्र  सरकार ने  कर्मचारियों का बढ़ाया DA, जानिए कितना बढ़ा और कितना मिलेगा एरियर

18 घंटे बैंक के लॉकर में बंद रहे 84 साल के बुजुर्ग, सुबह बैंक खुला तो सामने आई लापरवाही

इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन की केंद्रीय चिकित्सा मंत्री के नाम मार्मिक चिट्ठी; न्याय करिए सरकार, डॉक्टर को मरना पड़े तो इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं

दौसा में महिला डॉक्टर के सुसाइड का मामला:  निजी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं ठप