विश्व साइकिल दिवस पर दौसा में निकली साइकिल रैली 

दौसा 

रोटरी क्लब  दौसा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  साइकिल रैली का शुभारंभ जिला कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने विश्व साइकिल दिवस 3 जून मनाने का उद्देश्य को बताते हुए कहा कि साइकिल यातायात के लिए एक आसान, सस्ती भरोसेमंद उत्तम स्वास्थ्य की को सजाने और लंबे समय तक पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करने वाले साधन है। हमें नियमित रूप से साइकिलिंग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

बाप रे!CM अशोक गहलोत का ऐसा गुस्सा!! | देखें वीडियो

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष बिलोनिया ने सभी को साइकिल रैली में शामिल होकर देश की उन्नति और प्रकृति प्रेमी बनने में सहायक बनने की अपील की। डॉ. दीपक शर्मा ने कहा के साइकिलिंग परिवहन का एक सरल, विश्वसनीय और पर्यावरण अनुकूल साधन है। साइकिलिंग उपयोगकर्ता को स्थानीय पर्यावरण के बारे में तत्काल जागरूकता प्रदान करती है। केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष सोनी ने कहा कि साइकिल चलाने से हमारा स्वास्थ्य पूर्ण फिट एवं तंदुरुस्त रहता है। शरीर में बीमारियों के खतरे बहुत कम हो जाते हैं।

डिस्कॉम की ठेकेदार फर्म के दो कर्मचारी घूस लेते हुए गिरफ़्तार | कृषि कनेक्शन के नाम पर मांगे थे 50 हजार

इस अवसर पर उप वन संरक्षक वी केतन कुमार ने कहा कि साइकिलिंग हमें शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से जागरूक करती है। यह परिवहन का एक सस्ता साधन है। हमें प्रतिदिन साइकिल का उपयोग करना चाहिए।

रैली में नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों ने भाग लिया। स्वयं जिला कलेक्टर ने साइकिलिंग की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में वन विभाग दौसा, 3डी क्लासेज दौसा, नेहरू युवा केंद्र दौसा, भारत स्काउट गाइड दौसा, दौसा राइडर्स, लिटिल चॉइस पब्लिक स्कूल दौसा,  जिला केमिस्ट एसोसिएशन दौसा के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में जिला कलेक्ट्रेट प्रांगण में सभी अतिथियों द्वारा प्रत्येक संभागी को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शंकर सोनी, महेश मुनिया, हितेश सहारा, अशोक गुप्ता, मनोज मलिक, आशीष खंडेलवाल, स्काउट के डॉ. संजीव रावत, मुकेश मीणा इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शंकर सोनी ने सभी संभागीय एवं अतिथियों का आभार व्यक्त कर साइकिलिंग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

नोट: अपने मोबाइल पर  नई हवा’ की  खबरें  नियमित प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें 

बाप रे!CM अशोक गहलोत का ऐसा गुस्सा!! | देखें वीडियो

आगरा में हैरान कर देने वाली घटना, दुल्हन को किन्नर बता रिश्तेदारों के सामने उतार दिए कपड़े

अब राजस्थान में लव जिहाद की शिकार हुई युवती, टुकड़े-टुकड़े करने की मिली धमकी तो पहुंच गई थाने, फिर ये हुआ | इस वीडियो में सुनिए पीड़िता की दास्तान

Big News: तीन साल से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों और कर्मचारियों के होंगे ट्रांसफर | प्रदेश के चार लाख कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

राजस्थान में अब हर कैटगरी के उपभोक्ताओं को सौ यूनिट तक बिजली फ्री, डिटेल के लिए पढ़िए पूरी खबर

गहलोत सरकार का कर्मचारियों के लिए ऐलान, एक जून से ही उठाएं इसका फायदा, जारी हो चुके हैं आदेश