भरतपुर-डीग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़, भाजपा ने जीती सात में से पांच सीट, एक बागी भी जीता

भरतपुर 

इसबार के विधान सभा चुनाव में भरतपुर-डीग में कांग्रेस के तीन मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा भरतपुर-डीग की सात विधान सभा सीटों में से मतदाताओं ने इस बार पांच सीट भाजपा की झोली में डाल दीं। जबकि एक सीट पर भाजपा की बागी उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इस तरह राजस्थान के इस पूर्वी सिंहद्वार ने प्रदेश में भाजपा के सत्ता में वापसी के द्वार खोल दिए। 2018 के चुनाव में इस जिले से भाजपा का सूपड़ा साफ़ हो गया था। भरतपुर विधानसभा सीट से एक मात्र कांग्रेस समर्थित रालोद प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है

तीन राज्यों में भाजपा का जलवा, मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा | राजस्थान-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला बड़ी कामयाबी, तेलंगाना ने थामा कांग्रेस का हाथ

भरतपुर जिले में कांग्रेस सरकार के चार मंत्री और एक राज्य मंत्री के दर्जे वाला नेता मैदान में थे। इनमें से केवल भरतपुर सीट से गहलोत सरकार के मंत्री और रालोद प्रत्याशी डॉ. सुभाष गर्ग ही जीत पाए। बाकी मंत्रियों और नेताओं को हार का सामना करना पड़ाडॉ. सुभाष गर्ग को 80464 वोट और भाजपा प्रत्याशी विजय बंसल को 75284 मत मिले डॉ. सुभाष गर्ग 5180 मतों से विजयी रहे डॉ सुभाष गर्ग की यह लगातार दूसरी जीत है

जिले की सबसे हॉट डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट थी जहां पर्यटन मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी विश्वेंद्र सिंह को भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेश सिंह ने 7895 मतों से पराजित किया विश्वेंद्र सिंह को 81168 वोट और भाजपा प्रत्याशी डॉ. शैलेश सिंह को 89063 वोट मिले

जिले की मेवात क्षेत्र की कामां विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी ने जीत दर्ज की उनको 78,646 मत मिले उन्होंने अपने निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी मुख्तार अहमद को 13,906 मतों से हरायाअहमद को 64,740 मत मिले जबकि यहां से मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी जाहिदा खान को 58130 मतों के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा

मेवात क्षेत्र की नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जवाहर सिंह बेढम को 75579 मत और कांग्रेस प्रत्याशी वाजिब अली को 74048 वोट मिले यहां से भाजपा के जवाहर सिंह 1531 मतों से विजयी रहा

वैर से भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली ने 92637 वोट प्राप्त किए और मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव को 7156 वोट से हराया भजनलाल जाटव को 85481 मत मिले नदबई में देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष रहे जोगिंदर सिंह अवाना यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में थे उन्हें भाजपा प्रत्याशी जगत सिंह ने 15072 वोटों से हराया जोगिंदर सिंह अवाना को 86425 वोट मिले, जबकि जगत सिंह को 101497 मत मिले

नई हवा’ की  खबरें  नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

दौसा में इस बार पलट गई बाजी, कांग्रेस को मिली पांच में से सिर्फ एक सीट, दोनों केबिनेट मंत्री ममता भूपेश और परसादी लाल मीणा हारे | जानिए पांचों सीटों के नतीजे

तीन राज्यों में भाजपा का जलवा, मोदी की गारंटी पर जताया भरोसा | राजस्थान-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला बड़ी कामयाबी, तेलंगाना ने थामा कांग्रेस का हाथ

आगरा में भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, बच्चे का सिर धड़ से अलग हुआ | हादसा देख कांप उठे लोग

राजस्थान में बसपा ने बदली रणनीति, अब उठाया ये बड़ा कदम | त्रिशंकु विधानसभा की आशंकाओं से घिरे हैं सभी दल

CBSE बोर्ड एग्जाम पर बड़ा अपडेट, 10वीं, 12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन, देखें नोटिस

PNB मैनेजर की कनपटी पर बन्दूक तान कर 19 करोड़ लूट ले गए हथियारबंद बदमाश

आ गए ‘एग्ज़िट पोल 2023’ के नतीजे, जानिए किस राज्य में किसकी बन रही है सरकार

बैंककर्मियों की बढ़ सकती है सैलरी, हफ्ते में सिर्फ पांच दिन करेंगे काम | जानें कहां तक बढ़ी बात

चट्टानों का सीना चीर कर 17 दिन बाद बाहर निकाल लाए 41 जिंदगियां | इन तस्वीरों में देखिए कैसे पूरा हुआ यह रेस्क्यू ऑपरेशन

राजस्थान में अब एक ही दिन में होंगे सभी बार एसोसिएशन के चुनाव, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा  फैसला | जानिए पूरा मामला

मुस्लिमों को खुश करने के लिए सरकार ने लिया ये फैसला, हिंदू त्योहारों की छुट्टियां घटाई, मुस्लिम की बढ़ाई | भाजपा बोली ये स्टेट बन गया अब ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ…’

लीगल ऑफिसर के 236 पदों के लिए निकली भर्ती, यहां जानिए आवेदन का पूरा प्रोसेस