बीच सड़क दिन दहाड़े महिला की निर्मम हत्या | बहन को भगाने के शक में पड़ौसी ने दिया वारदात को अंजाम

कोटा 

राजस्थान के कोटा में गुमानपुरा थाना क्षेत्र से इस समय हत्या की एक बड़ी घटना की खबर आ रही है।  एक पड़ौसी ने शुक्रवार शाम को दिनदहाड़े बीच सड़क एक महिला की गला काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चाकू को हवा में लहराता रहा। हत्या के आरोपी की बहन कुछ दिनों पहले भाग गई थी, जिसके कारण वह महिला को दोषी मान रहा था। इस बात को लेकर घर से निकलते ही आरोपी ने महिला को चाकू से घोंप दिया। दिनदहाड़े हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

राजस्थान में तीन और नए जिले बनाने का ऐलान | आचार संहिता से ऐन पहले सीएम गहलोत ने की घोषणा

विलाप करते महिला के परिजन

सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना छावनी इलाके के होई मोहल्ले की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतका की पहचान 35 साल की कमलेश कुमावत के रूप में हुई है। वह लोगों के घरों में झाड़ू पोछें का काम करती थी। महिला के पड़ोसी वीरू ने ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी भवानी सिंह ने बताया कि वीरू की बहन कुछ दिनों पहले किसी के साथ भाग गई थी। वीरू को शक था कि महिला कमलेश ने ही उनकी बहन को भगाया था।

आरोपी सुबह से वारदात की फिराक में था। शुक्रवार शाम 4 बजे महिला काम से लौटी तो आरोपी ने बीच सड़क पर कमलेश की गर्दन पर चाकू से 3-4 वार किए। खून से लथपथ महिला तड़पती रही और आसपास के लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कमलेश के दो बेटे व एक बेटी है। कमलेश ही घर का खर्चा चलाती थी। पति शराब पीने का आदी है।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में विधि अधिकारी और इंजीनियर्स सहित इन पदों की भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन | इस डेट से करें अप्लाई

राजस्थान में तीन और नए जिले बनाने का ऐलान | आचार संहिता से ऐन पहले सीएम गहलोत ने की घोषणा

मुंबई में दिल दहला देने वाला हादसा: सात मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 की मौत, 46 लोग झुलसे, कई की हालत नाजुक

भूखंड का ऑनलाइन म्यूटेशन खोलने के एवज में पटवारी ने मांगी रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बैंक मैनेजर ने किया ऐसा काम कि नौकरी ही चली गई, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

RBI New Order: आरबीआई का ग्राहकों के हक़ में बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर रोज इतना हर्जाना | यहां जानें डिटेल

इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

बचा लीजिए पैसा, FD पर फिर बढ़ेंगी ब्याज दर, जानिए वजह