भरतपुर: विहिप की बैठक में सेवा कार्यों की चर्चा, हिन्दुओं के संगठित होने पर दिया जोर

भरतपुर 

विहिप भरतपुर विभाग की बैठक स्थानीय संघ कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें भरतपुर, डीग एवं धौलपुर जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में विहिप के सेवा कार्यों की चर्चा करते हुए हिन्दू समाज के संगठित होने पर बल दिया गया।

राजस्थान में तीन और नए जिले बनाने का ऐलान | आचार संहिता से ऐन पहले सीएम गहलोत ने की घोषणा

बैठक में विहिप के केन्द्रीय मंत्री अमरीश कुमार द्वारा बताया गया कि विहिप संपूर्ण देश में सेवा के विभिन्न प्रकार के 8000 से अधिक सेवा कार्य कर रही है जो कि शिक्षा, चिकित्सा, स्वावलम्बन एवं सामाजिक क्षेत्र के हैं। विहिप न केवल आन्दोलनात्मक कार्य करता है, बल्कि उन्नयन के लिये सेवा कार्य करता है। राष्ट्र के मान बिन्दुओं में आने वाली विपदा में सजग प्रहरी की भूमिका अदा करता है। जैसे कि पूर्व मनमोहन सरकार द्वारा साम्प्रदायिक लक्षित हिंसा विरोधी अधिनियम लाया गया, जिसका उद्देश्य हिन्दू समाज को प्रताड़ित करना था, उसका विहिप द्वारा संपूर्ण देश में घोर विरोध कर वापिस कराया। रामसेतु तोड़ने का षडयंत्र पूर्व की सरकार द्वारा रचा गया, उसका विरोध उसे तोड़ने से बचाया गया।

विहिप नेता ने कहा कि भरतपुर में 17 एवं धौलपुर में 20 संस्कारशालाओं का सफल संचालन सेवा विभाग की सक्रियता का प्रतीक है। उन्होंने मेवात क्षेत्र में सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु धर्म रक्षक द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। प्रांत के संगठन मंत्री राधेश्याम द्वारा संगठनात्मक कार्यों की विवेचना की। विभाग मंत्री सिद्धार्थ फौजदार द्वारा कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रवास कर विहिप की समाज में समिति का गठन कर हिन्दू समाज को सुरक्षा का कवच प्रदान करें।

बैठक में विहिप के प्रांत सेवा प्रमुख नरेश खण्डेलवाल, बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर, विभाग के सामाजिक समरसकता प्रमुख राम अवध सिंह बघेल, डीग जिलाध्यक्ष भूरी सिंह, मंत्री विमलेश गुर्जर, बजरंग दल सह संयोजक उमेश कुमार, मातृ शक्ति संयोजिका इन्द्रा यादव, धर्म प्रचार प्रमुख देवीराम पाण्डेय, भरतपुर जिलाध्यक्ष लाखन सिंह, मंत्री श्याम सुन्दर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सहमंत्री अमित चौधरी, बजरंग दल संयोजक शुभम सैंथरा, मातृ संयोजिका सुमन रावत, सह संयोजिका बृजेश फौजदार, दुर्गा वाहिनी संयोजिका नमृता सिंह, मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख अनिल भारद्वाज, प्रचार प्रमुख अंकित सिंह, गौ रक्षा प्रमुख बॉली भॉट, विशेष संपर्क प्रमुख खेमचंद गुप्ता, धौलपुर जिला मंत्री वैद्यं गिरीश, बजरंग दल संयोजक मनोज सोनी, उपाध्यक्ष करुणा शर्मा, विधि प्रमुख महेश शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

नई हवा’ की  खबरें  नियमित  और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए  व्हाट्सएप नंबर  9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल में विधि अधिकारी और इंजीनियर्स सहित इन पदों की भर्ती के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन | इस डेट से करें अप्लाई

राजस्थान में तीन और नए जिले बनाने का ऐलान | आचार संहिता से ऐन पहले सीएम गहलोत ने की घोषणा

मुंबई में दिल दहला देने वाला हादसा: सात मंजिला इमारत में भीषण आग, 7 की मौत, 46 लोग झुलसे, कई की हालत नाजुक

भूखंड का ऑनलाइन म्यूटेशन खोलने के एवज में पटवारी ने मांगी रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बैंक मैनेजर ने किया ऐसा काम कि नौकरी ही चली गई, आप भी जानकर रह जाएंगे हैरान

RBI New Order: आरबीआई का ग्राहकों के हक़ में बड़ा फैसला, अब बैंकों ने ये डॉक्यूमेंट देने में की देरी तो साथ में देना होगा हर रोज इतना हर्जाना | यहां जानें डिटेल

इस यूनिवर्सिटी में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर व प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई

बचा लीजिए पैसा, FD पर फिर बढ़ेंगी ब्याज दर, जानिए वजह