‘रजनी उजियारी’ समस्या पूर्ति पर हुई ब्रजभाषा काव्य गोष्ठी

जयपुर 

राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी की मासिक काव्य गोष्ठी में कवियों ने रजनी उजियारी समस्या पूर्ति से संबंधित विषय को विभिन्न स्वरूपों में  रेखांकित किया। अकादमी द्वारा छठवीं काव्य गोष्ठी का आयोजन था। काव्य गोष्ठी का आयोजन करने के पीछे अकादमी का मंतव्य ब्रजभाषा के नए कवियों को तैयार करना है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या | घर में घुसे थे चार बदमाश, ग्रामीणों ने एक  को पकड़ा और पेड़ से बांध कर पीटा

शायर लोकेश सिंह साहिल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार डॉ. पूजा उपाध्याय ने की। वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा विशिष्ट अतिथि थे। अकादमी सचिव गोपाल गुप्ता ने सभी अतिथियों को ईकलाई ओढ़ाकर स्वागत किया।

काव्य गोष्ठी में सेवानिवृत्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वीके गौड ने  व्यापारी तौ ईमानदार हौयगौ तौ हुं बेईमान कहलावैगौ, गीतकार वरुण चर्तुवेदी ने, बेरिन कै सम लागत है चोरिन कुं रजनी उजियारी, डा. सुशीला शील ने उत आयै गईं रजनी उजीयारी, अरुण चतुर्वेदी ने बारिश मूसलाधार भई ब्रजधाम भई रजनी उजियारी गीतकार विट्ठल पारीक, गोपीनाथ गोपेश, किशोर पारीक, वैद्य भगवान सहाय, गुरुदयाल शर्मा पहली बार ब्रजभाषा में कविता लिखने वाली हिमानी यादव ने हमारौ भारत का लंदन सौं कम है आदि ने दी गई समस्या “रजनी उजियारी” पर मत्तगयंद सवैया सुना कर समस्या की पूर्ति की एवं सभी ने अपनी एक-एक नवीन रचना भी प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अकादमी अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण शर्मा ने भरतपुर से मोबाइल पर समस्यापूर्ति एवं अमृत ध्वनि के छंद सुनाए। 8 वर्ष के ओजस्वी ने एकलय में शिवमार्तंड का पठन किया। इस मौके पर जाने-माने कवि डॉ. लोकेश कुमार सिंह साहिल ने कहा कि ब्रजभाषा का कोई तोड़ नहीं है। हिंदी से समृद्ध भाषा ब्रजभाषा है। साहित्यकार डॉ. संतोष यादव, पुष्पलता यादव, डॉ. एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

अकादमी द्वारा रचनाकार सम्मान प्रतियोगिता का आयोजन भी जारी है। इसमें करीब 40 प्रतिभागियों ने दो-दो विधाओं में अब तक अपनी रचनाएं प्रेषित की हैं जिन्हें निर्णायक मंडल द्वारा निर्धारित जांचकर्ताओं के पास भेजकर शीघ्र ही परिणाम घोषित कर किया जायेगा। समारोह आयोजित करके सभी विजेताओं को नगद राशि एवं सम्मान पत्र द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अकादमी के सचिव गोपाल लाल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी सम्पन्न हुई।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती की गोली मारकर हत्या | घर में घुसे थे चार बदमाश, ग्रामीणों ने एक  को पकड़ा और पेड़ से बांध कर पीटा

सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू हुई नई लीव पॉलिसी, जानिए क्या है इसमें ख़ास | अब इतने दिनों की मिलेगी स्पेशल छुट्टी

डीग में स्थापित होगा संग्रहालय, सरकार ने मंजूर किए 4.21 करोड़ | भरतपुर के राजवंश सहित बनेंगी आठ गैलरी

IAS टीना डाबी बनने वाली हैं मां, ऐसे खुला राज; जल्द मिलेगी गुड न्यूज