भरतपुर
भरतपुर-आयुर्वेद एव तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा है कि व्यापारी जब भी अपनी जायज मांग पुरजोर तरीके से उठाएगा वह जरूर पूरी होगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी की ताकत के आगे सरकारें भी झुक जाती हैं। चाहे वह किसी भी पार्टी की हो।
गर्ग जिला व्यापार महासंघ के 34 वां स्थापना दिवस व व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बढ़ते ऑनलाइन व्यापार पर कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार ही जिम्मेदार है क्योंकि ई कामर्स केंद्र सरकार के अधीन आता है। केंद्र सरकार कुछ पूंजीपतियों के इशारे पर अधिकारियों की नियुक्ति करती है। जिससे वह सिर्फ बड़े पूंजीपतियों के हित की नीतियां बनाती है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं ऑनलाइन व्यापार के विरोधी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे व्यापारियों के सुख दुख में हमेशा शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश मोदी ने कहा कि व्यापारी अपनी मांगों को जोर शोर से उठाए। बोर्ड उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने लिए सरकार के साथ सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी सरकारों को ज्यादा टेक्स देता है उन्हें राष्ट्रीय पर्वों सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को सरकार के सामने पुरजोर तरीके से उठाएंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारतीय उद्योग मंडल के राष्ट्रीय संयोजक बाबूलाल गुप्ता ने कहा बैंक छोटे व्यापारियों को लोन देने में हिचकिचाती है या फिर देती है तो ज्यादा व्याज वसूलती है। जबकि बड़े व्यापारियों को कम ब्याज पर लोन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दो लाख व्यापारी सरकार की ई कामर्स नीति के विरोध में दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा कि व्यापारी की किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गम्भीर है। राजस्थान दुकानदार संघ के अध्यक्ष किशोर टांक ने कहा कि सरकार सिर्फ व्यापारी को लूटने के लिए आती हैं। अजगर रूपी ऑनलाइन व्यापार ने सभी छोटे व्यापारीयो को निगलने में लगा हुआ है। इसके लिए हमें पर उतरना होगा।
उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन, राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा, राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल, अलवर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा, डॉ. मनोज मुरारका, जयप्रकाश बजाज, दामोदर गर्ग, विनोद सिंघल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।
स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने दिया। प्रतिवेदन जिला महामंत्री नरेंद्र गोयल ने प्रस्तुत किया। इस दौरान 301 इनाम भी निकाली गई। इस दौरान सभी 75 संघों के अध्यक्षों का सम्मान किया गया। संचालन प्रदीप शर्मा व विपुल शर्मा ने किया। इस दौरान जिले भर के करीब 6 हजार व्यापारियों ने भाग लिया।
नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम और सिटी लिखकर मैसेज करें
OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव
राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट
अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान
