ACB ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के एक JEN के लिए एक लाख की घूस लेते हुए दो दलालों को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया जबकि JEN फरार हो गया। JEN ने बिल पास करने के एवज में डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी जिसमें से वह पचास हजार पहले ले चुका था। ACB की टीम ने होटल के कमरे से पांच लाख कैश भी बरामद किया है।
ACB टीम ने ट्रैप की कार्रवाई सीकर के खाटूश्यामजी नगरपालिका में की। एसीबी डीजीपी बीएल सोनी ने बताया कि पिछले शुक्रवार को एक ठेकेदार ने शिकायत की थी कि उसके करीब 16 लाख रुपए के बिल बकाया है। जिसकी एवज में नगरपालिका का जेईएन दिनेश मीणा डेढ़ लाख रुपए मांग रहा है। इस पर शिकायत का सत्यापन करवाया गया। शुक्रवार को ही जेईएन दिनेश के जरिए 50 हजार रुपए ले लिए। और कहा कि सोमवार को परिवादी की एमबी और फाईल कर देगा। सोमवार को परिवादी लेट आए।
आज जेईएन ने ठेकेदार के किए हुए काम को जाकर देखा। और बचे हुए रुपए दलाल मगनलाल को देने की बात कही। इसी दलाल ने शुक्रवार को 50 हजार रुपए लिए थे। जैसे ही परिवादी ने दलाल मगनलाल और पूरण को पैसे दिए। तुरंत दलाल मगनलाल को रंगेहाथ पकड़ लिया। दिनेश मीणा भी उस समय आसपास ही था। लेकिन जैसे ही उसे कार्रवाई की भनक लगी। तो वह तुरंत वहां से फरार हो गया। जिसने रास्ते में 2 – 3 गाड़ियों को टक्कर भी मारी। टक्कर की वजह से दिनेश मीणा की गाड़ी को भी नुकसान हुआ। दिनेश मीणा को पकड़ने के लिए नाकाबंदी भी करवाई गई। लेकिन वह पकड़ में नही आ सका।
होटल में रहता था JEN
JEN दिनेश मीना गिरफ्तार दलाल मगनलाल के होटल में ही रहता था। रिश्वत राशि मगनलाल के होटल में ही ली गई और तमाम घटनाक्रम होटल के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। होटल से भी एसीबी ने करीब 5 लाख रुपए बरामद किए हैं। दिनेश चंद मीणा काफी लंबे समय से मगनलाल के होटल में ही अस्थाई रूप से निवास कर रहा है और वहीं पर लोगों को मिलने के लिए बुलाता है.
एसीबी कार्रवाई के दौरान दलाल मगनलाल के होटल में जमकर हंगामा हुआ और होटल के कर्मचारियों ने एसीबी टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान एसीबी की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच स्थिति पर काबू पाया। वहीं इस पूरे हंगामे के दौरान आरोपी कनिष्ठ अभियंता दिनेश चंद मीणा मौके से भागने में सफल हो गया। जेईएन दिनेश की तलाश जारी है। जेईएन दिनेश का ट्रांसफर भी हो चुका था। लेकिन वह ट्रांसफर पर स्टे लेकर आ गया था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
