भरतपुर (Bharatpur) के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय (RD Girls College) में एनएसएस सात दिवसीय शिविर का सांस्कृतिक व खेल प्रतियोगिताओं के साथ समापन हुआ। विजेताओं को किया गया सम्मानित।
भरतपुर
भरतपुर के रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम बनकर नहीं रहा, बल्कि सेवा, अनुशासन और संस्कारों की जीवंत प्रयोगशाला के रूप में उभरा। अंतिम दिन शिविर का समापन सांस्कृतिक उल्लास, खेल प्रतिस्पर्धाओं और प्रेरक संदेशों के साथ हुआ, जिसने स्वयंसेविकाओं को जीवन और समाज के प्रति नई दृष्टि दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा के निर्देशन में एन.एस.एस. प्रभारी श्री योगेन्द्र सिंह तथा तीनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों — श्रीमती अंशु गुप्ता, श्री निशांत सिंह चौहान और सुश्री प्रीति मौर्य द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं एन.एस.एस. गीत के साथ शिविर के अंतिम दिवस का विधिवत शुभारंभ किया गया।
समापन अवसर पर सात दिनों के दौरान आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इनमें आशुभाषण, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर, निबंध, एकल एवं सामूहिक गायन, एकल एवं सामूहिक नृत्य जैसी सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ तीन टांग दौड़, 100 मीटर दौड़, यश नो, रूमाल झपट्टा और म्यूजिकल चेयर जैसी खेल प्रतियोगिताएँ शामिल रहीं।
प्राचार्य डॉ. मधु शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि “शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण है। एन.एस.एस. शिविर गतिविधियों का समूह नहीं, बल्कि सीख, अनुभव और संस्कारों की सशक्त यात्रा है।”
एन.एस.एस. प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने स्वयंसेविकाओं से आह्वान किया कि शिविर के दौरान अर्जित ज्ञान और अनुभव को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
कार्यक्रम के अंत में एन.एस.एस. परामर्शदात्री समिति सदस्य श्री दीवान सिंह ने स्वयंसेविकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए वंदे मातरम् गीत के साथ शिविर का समापन करवाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के एन.एस.एस. सहायक मनेन्द्र दत्त शर्मा, देवी सहाय मीणा, मनीष पुरी, दीपक, उज्ज्वल सैन, राहुल राणा, जीवन, जोगेन्द्र सिंह, राहुल, श्रीमती कुमकुम, नारायण पटेल, सुरेन्द्र शर्मा सहित एन.एस.एस. की स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।
नई हवा की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
2026 में कौन-सा त्योहार कब पड़ेगा, जानिए महीना-दर-महीना पूरा शेड्यूल
‘नई हवा’ की खबरों को Subscribe करने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।
