राममय हुआ भरतपुर, शोभायात्रा में उमड़े हजारों लोग, आसमान से बरसे फूल, जगह-जगह लहराईं केसरिया पताका |  चहुंओर जय श्रीराम की गूंज, इन वीडियो में देखिए इसकी एक झलक

भरतपुर 

रामनवमी के दिन गुरूवार को भरतपुर शहर का नजारा देखने लायक था। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में जब सड़कों पर भव्य शोभायात्रा निकली तो पूरा शहर राममय हो गया। हजारों लोग शभायात्रा के स्वागत में उमड़ पड़े। दुकान-दुकान और घर- घर केसरिया पताकाओं से अटी पड़ी थीं। वहीं स्वागत करने वालों में होड़ मची थी। हैलीकॉप्टर से शोभायात्रा पर फूल बरस रहे थे।

महिलाओं की विशाल जनजागरण रैली से भगवामय हुई भरतपुर नगरिया

रामनवमी के दिन गुरूवार को भरतपुर शहर का नजारा देखने लायक था। राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में जब सड़कों पर भव्य शोभायात्रा निकली तो पूरा शहर राममय हो गया। हजारों लोग शभायात्रा के स्वागत में उमड़ पड़े। दुकान-दुकान और घर- घर केसरिया पताकाओं से अटी पड़ी थीं। वहीं स्वागत करने वालों में होड़ मची थी। हैलीकॉप्टर से शोभायात्रा पर फूल बरस रहे थे।

शहर के कुम्हेर गेट क्षेत्र की अनाज मंडी से यातायात चौराहे तक के करीब 6 किलोमीटर लम्बे मार्ग पर हजारों हजार की तादाद में रामभक्तों के इस सैलाब  दंग रह गए। इस शोभा यात्रा में बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं भी उमंग के साथ नाचते-गाते और जय श्रीराम के नारे लगाते चल रही थीं।इस शोभायात्रा का आलम यह था कि एक स्थान से निकलने में दो घंटे से अधिक समय लगा। शोभायात्रा का एक छोर जहां समापन स्थल कालेज ग्राउंड पर था तो उसका अंतिम छोर 4 किमी दूर आरंभ स्थल कुम्हेर गेट बाहर सब्जी मंडी था। शोभायात्रा में अनेक झांकिया व डीजे थे। सड़कों के दोनों तरफ खड़े लोग, मकानों व दुकानों की छतों पर भीड़ अटी थी और चहुंओर जय श्रीराम का उद्घोष गूंज रहा था।

शोभा यात्रा में कई तरह की झांकियां शामिल थीं। शोभायात्रा में 11 घोड़ों पर रामध्वज लेकर रामदूत चल रहे थे। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, माता शबरी और राम लक्ष्मण, अशोक वाटिका में माता सीता एवं हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र थीं। राम दरबार की भव्य सजीव झांकी ने भी सभी को मोहित कर दिया। वेद विद्यालय के 40 वेदपाठी श्रीराम दरबार की झांकी के आगे झालर-घंटा एवं शंख बजाते चले। वानर सेना के साथ बाहुबली हनुमान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।

शोभायात्रा के रास्ते में जगह-जगह बाजार में माइक लगवाए गए। उसका कंट्रोल रूम लक्ष्मण मंदिर पर स्थापित किया गया। इसके साथ ही शोभायात्रा समिति द्वारा पूरे मार्ग पर भगवान श्री राम के नाम के 200 से अधिक बंदनवार भी लगाए गए। हेलिकॉप्टर से शोभायात्रा पर 11 क्विंटल फूल बरसाए गए। कई जगह मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। छतों पर भी पुलिस जाब्ता लगाया गया।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

MP में रामनवमी पर दर्दनाक हादसा, मंदिर की बावड़ी की छत धंसी; 13 की मौत | हवन कर रहे थे 40 लोग, चालीस फ़ीट गहरी बावड़ी में गिरे, रेस्क्यू जारी

UP में 19 साल के सनकी बेटे की खौफनाक करतूत: 38 सेकेंड में पिता को 47 बार घोंपी कैंची, दरिंदे ने मां को भी मार डाला

इंसान तो जैसे मायावी हो गया…

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने किए 194 जजों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात