यूपी निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें कौन सी सीट किसके लिए आरक्षित

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसके साथ ही यूपी के 760 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण की घोषणा कर दी गई हैमहिलाओं के लिए कुल 288, ओबीसी को कुल 205, एससी की कुल 110, एसटी को कुल 02 सीटें आरक्षित की गई है। यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दे और बताया कि 6 अप्रेल तक आपत्तियां दी जा सकती हैं।

UP में 19 साल के सनकी बेटे की खौफनाक करतूत: 38 सेकेंड में पिता को 47 बार घोंपी कैंची, दरिंदे ने मां को भी मार डाला

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में करीब 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 200 बाकी शेष नगर पंचायत की सीटें हैं। यूपी नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम की सीटों में 6 सीटों में परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ ही ओबीसी के लिए 205 सीटें पहले भी थी और अभी भी हैं।

जारी आधिसूचना के अनुसार आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ महिला, कानपुर महिला और गाजियाबाद महिला सीट के लिए आरक्षित की गई है। जबकि वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित की गई हैं।

17 नगर निगम में 12 का बदला आरक्षण
5 दिसंबर 2022 को 17 नगर निगम का आरक्षण जारी किया गया था। इनमें 12 नगर निगम का आरक्षण दिया गया है। मथुरा, वृंदावन पहले अन्य पिछड़ा वर्ग महिला थी, अब नई सूची में अनारक्षित की गई हैं। इसी तरह अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला से अब अनारक्षित, मेरठ अन्य पिछड़ा वर्ग थी, अब पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज पहले अन्य पिछड़ा वर्ग थी, अब अनारक्षित कर दी गई हैं।

अयोध्या पहले महिला अब अनारक्षित, सहारनपुर पहले महिला अब पिछड़ा वर्ग, मुरादाबाद पहले महिला अब अनारक्षित, फिरोजाबाद अनारक्षित पहले अब पिछड़ा वर्ग महिला, गाज़ियाबाद पहले अनारक्षित अब महिला, लखनऊ पहले अनारक्षित अब महिला, कानपुर पहले अनारक्षित अब महिला, शाहजहांपुर पहले अनारक्षित अब पिछड़ा वर्ग कर दी गई है।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

MP में रामनवमी पर दर्दनाक हादसा, मंदिर की बावड़ी की छत धंसी; 13 की मौत | हवन कर रहे थे 40 लोग, चालीस फ़ीट गहरी बावड़ी में गिरे, रेस्क्यू जारी

UP में 19 साल के सनकी बेटे की खौफनाक करतूत: 38 सेकेंड में पिता को 47 बार घोंपी कैंची, दरिंदे ने मां को भी मार डाला

इंसान तो जैसे मायावी हो गया…

राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने किए 194 जजों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

भांजे की शादी में 8 करोड़ 15 लाख का मायरा, 2.21 करोड़ नकद, एक किलो सोना, 100 बीघा जमीन और गांव के हर परिवार को दिया डेढ़ तोला चांदी का सिक्का

देश के 6 करोड़ नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा, EPFO ने बढ़ा दिया PF पर इतना ब्याज

कर्मचारियों के NPS को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, कही ये बात