महिलाओं की विशाल जनजागरण रैली से भगवामय हुई भरतपुर नगरिया | तीस मार्च को श्रीराम जन्मोत्सव की भरतपुर में बड़ी तैयारी

भरतपुर 

भरतपुर शहर सोमवार को भगवामय हो गया। तीस मार्च को श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियों के उपलक्ष में विशाल मातृशक्ति जनजागरण वाहन रैली निकाली गई। ख़ास बात ये थी की इसकी सारी व्यवस्थाओं की कमान महिलाओं के हाथ में थी और पूरी रैली मर्यादित और पंक्तिबद्ध थी। मातृशक्ति के मुख से एक स्वर से निकल रहे जयश्रीराम के नारों से शहर भगवान राम की भक्ति में डूब गया। शहर के लोगों में जोश इतना कि मातृशक्ति के स्वागत में जगह-जगह की गई पुष्पवर्षा से बाजर की सड़कें फूलों का कालीन नजर आने लगीं।

गहलोत सरकार को बड़ा झटका: रिश्वत के मामले में RSS प्रचारक निम्बाराम के खिलाफ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR, नहीं मिला कोई सबूत | भाजपा विधानसभा में बोली ‘अब तो कुछ शर्म करो’


रामजी के काज में बहनें चलीं साथ में


इस वाहन रैली के लिए सभी महिलाएं अपने-अपने दुपहिया वाहनों के साथ  रामवाटिका में एकत्रित हुईं। चूंकि इसकी पूरी कमान महिलाओं के पास थी; इसलिए आयोजकों ने इसका नाम भी ‘मातृशक्ति जनजागरण वाहन रैली’ नाम दिया। रामवाटिका से रवाना होने से पहले विहिप नेता कृष्ण कुमार अग्रवाल ने व्यवस्थाओं के बारे में समझाते हुए सभी से मर्यादित रहने की बात कही और फिर इसके बाद शहर की मातृशक्ति अपने लक्ष्य को पाने के लिए आगे बढ़ गई। छह युवतियां खुद बुलेट मोटरसाइकिल चलाते हुए सबसे आगे चल रही थीं। सभी महिलाएं – युवतियां दुपहिया वाहनों पर थीं और जो वाहन चला पाने में असमर्थ थीं वे करीब पांच दर्जन ईरिक्शा में चल रही थीं। शर के लोगों ने इस वाहन रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

सवा दो लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पटवारी, नामान्तकरण खोलने की एवज में मांगी थी घूस

सबके सिर पर भगवा फेंटा और गले में पट्टा
वाहन रैली में शामिल सभी महिलाएं सिर पर पीला-केसरिया फेंटा और गले में दुपट्टा पहंने हुए जयश्री राम का उद्घोष करते हुए चल रही थीं। ख़ास बात ये थी कि इस विशाल रैली में शहर के तमाम सामजिक संगठन की हिस्सेदारी थी। व्यवस्थाएं महिलाओं के हाथों में थीं। महिलाओं की यह भगवा रैली नई मंडी चौराहा, कुम्हेर गेट के रास्ते शहर के सभी प्रमुख बाजारों में होती हुई यातायात सर्किल पर सम्पन्न हुई। रैली में भरतपुर की सांसद रंजीता कोली भी एक स्कूटी पर सवार होकर जय श्री राम का उदघोष करती हुई नजर आई।

रैली के आगे-पीछे पुरुष कार्यकर्त्ता
इस वाहन रैली में आगे-पीछे पुरुष कार्यकर्ता व्यवस्थाओं पर निगरानी करते हुए चल रहे थे। विनय गर्ग सीए,चन्द्रप्रकाश, संजय चौधरी, इंजीनियर प्रदीप, विहिप जिलाध्यक्ष लाखन सिंह फौजदार के साथ ही अग्रसेन विद्यापीठ के महामंत्री राकेश बंसल, मोहन बंसल, अनुराग मित्तल आदि की टीम थी।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

गहलोत सरकार को बड़ा झटका: रिश्वत के मामले में RSS प्रचारक निम्बाराम के खिलाफ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR, नहीं मिला कोई सबूत | भाजपा विधानसभा में बोली ‘अब तो कुछ शर्म करो’

सवा दो लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पटवारी, नामान्तकरण खोलने की एवज में मांगी थी घूस

सवा दो लाख की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया पटवारी, नामान्तकरण खोलने की एवज में मांगी थी घूस

छह साल में दूसरी बार इस जज को किया बर्खास्त, हाईकोर्ट की सिफारिश पर सरकार का एक्शन

UP में दर्दनाक हादसा, रेलिंग तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फुट नीचे गिरा बेकाबू ट्रक, 3 की मौत, 2 घायल

Good News: जयपुर-दिल्ली रूट पर जल्द चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने बताई इसकी डेट

मथुरा में एनकाउंटर, पुलिस ने बदमाश को गोली मारी, दो ने किया सरेंडर | हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारने गई थी पुलिस, भारी मात्रा में असलाह बरामद

अब इस राज्य में निकली असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

इस हाईकोर्ट में निकली सिविल जज की बम्पर भर्ती, इस डेट तक कर दें अप्लाई | जानें सैलरी और चयन प्रक्रिया

पहली पेशी से पहले ही कठघरे में आया दुनिया का पहला रोबोट वकील, दर्ज हुआ मुकदमा   ये लगे इल्जाम, पढ़िए ये दिलचस्प मामला

मेडिकल क्लेम के लिए 24 घंटे अस्पताल में भर्ती होना जरूरी नहीं’| कंज्यूमर कोर्ट का बड़ा आदेश